24 घण्टे ऑनलाइन

तांबे के बर्तन में पानी पीने से बीमारियाँ होंगी दूर

पुराने समय में लोग पीने के पानी को स्टोर करने के लिए धातु के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे। पानी को स्टोर करने के लिए खासकर तांबे (copper) से बने बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता था। तांबे में रोगाणुरोधी, एंटीऑक्सीडेंट,…

24GhanteOnline
August 27, 2025
3 min read

पुराने समय में लोग पीने के पानी को स्टोर करने के लिए धातु के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे। पानी को स्टोर करने के लिए खासकर तांबे (copper) से बने बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता था। तांबे में रोगाणुरोधी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-कार्सिनोजेनिक जैसे कई आवश्यक खनिज मौजूद होते है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यही वजह है कि आयुर्वेद ही और विज्ञान भी तांबे (copper) के पानी को मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानता है।

बिना टेस्ट के ऐसे जाने प्रेग्नेंसी, ये दिखते हैं लक्षण


तांबे (copper) के बर्तन में पानी पीने के फायदे-


पाचन तंत्र को करता है मजबूत-


तांबा (copper) पेट, लिवर और किडनी जैसे अंगों को डिटॉक्स करता है। इसमें कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो पेट को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टिरिया का खात्मा कर देते हैं, जिस वजह से पेट में कभी भी अल्सर और इंफ्केशन की समस्या नहीं होती।

घावों को तेजी से भरता है-


तांबे (copper) में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से यह घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। इसके अलावा तांबा इम्यूनिटी को बूस्ट कर नई कोशिकाओं के उत्पादन में भी सहायता करता है।

बढ़ती उम्र के असर को करें कम-


तांबे (copper) में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स चेहरे की फाइन लाइन्स और झाइयों को खत्म करता है। साथ ही फाइन लाइन्स को बढ़ाने वाले सबसे बड़े कारण यानी फ्री रेडिकल्स से बचाकर स्किन पर एक सुरक्षा लेयर बनाता है, जिस वजह से आप लंबे समय तक जवां दिखाई देते हैं।

संक्रमण से बचाता है तांबे (copper) का पानी-


कॉपर (copper) प्रकृति में ओलिगोडायनामिक (बैक्टीरिया पर धातुओं के स्टरलाइज़िंग प्रभाव) के लिए जाना जाता है। यह बैक्टीरिया को बेहद प्रभावी ढंग से नष्ट करने की क्षमता रखता है। यह बैक्टीरिया ई.कोली और एस.ऑरियस के खिलाफ विशेष रूप से प्रभावी है, जो आमतौर पर हमारे पर्यावरण में पाए जाते हैं और मानव शरीर के लिए गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं।

copper

एनीमिया-

कोशिका निर्माण से लेकर एनीमिया की कमी को दूर करने तक के लिए तांबा एक कारगर उपाय है।

अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से दे राहत-

तांबे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज दर्द से राहत देने का काम करती हैं। तांबे का पानी अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा तांबे का पानी हड्डियों और रोग प्रतिरोध क्षमता को भी मजबूत बनाए रखने का काम करता है।

मोटापा कम करने में मददगार-

जो लोग कम समय में वेट लॉस करने की सोच रहे हैं उन्हें रोजाना तांबे (copper) के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। तांबे का पानी डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाकर बुरे फैट को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

दिमाग को तेज करने में मददगार

मस्तिष्क को उत्तेजित कर उसे सक्रिय बनाए रखने में तांबे (copper) का पानी बहुत सहायक होता है। इसके प्रयोग से स्मरणशक्ति मजबूत होती है और दिमाग तेज होता है।

ऐसे करें इसका इस्तेमाल

आयुर्वेद ही नहीं, विज्ञान ने भी तांबे (copper) के बर्तन में रखा पानी पीना लाभकारी बताया है। लेकिन इस पानी का पूरा लाभ तभी मिलता है जब पानी को कम से कम तांबे के बर्तन में 8 घंटे के लिए रखा जाए। यही वजह है कि लोग रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख देते हैं और सुबह उटकर सबसे पहले इसी पानी का सेवन करते हैं।

चक्कर को नज़र अंदाज़ करना हो सकता है खतरनाक

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…