ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी…, सीजफायर के बीच भारतीय वायुसेना का बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान शनिवार को जारी जंग के सीजफायर पर राजी हो गए है। मगर, आज भारतीय वायु सेना (IAF) के बयान ने फिर से हलचल बढ़ा दी है। सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) अभी जारी है। ये बयान भी उस…
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान शनिवार को जारी जंग के सीजफायर पर राजी हो गए है। मगर, आज भारतीय वायु सेना (IAF) के बयान ने फिर से हलचल बढ़ा दी है। सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) अभी जारी है। ये बयान भी उस समय आया है, जब प्रधानमंत्री आवास पर भारतीय सेना के तीनों अंगों यानी थल, जल और वायु सेना के प्रमुख की बैठक चल रही है।
तीनों सेनाध्यक्ष रविवार को कॉम्बेट ड्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मिलने पहुंचे। ऐसा लग रहा है कि सीजफायर के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अगले कदम पर फैसला लिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तीनों सेनाध्यक्षों और सीडीएस की बैठक चल रही है। इसी बीच भारतीय वायु सेना (IAF) का बयान आया है। बयान में कहा गया कि ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए। चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय रहते विस्तृत जानकारी दी जाएगी। IAF सभी से अपील करता है कि वे अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचें।
Operation Sindoor में ढेर हुए आतंकियों के नाम आए सामने, मसूद अजहर के भाई और साले भी शामिल
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आज (रविवार) को पीएम नरेंद्र मोदी अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग ले रहे हैं। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए अजीत डोभाल साथ ही आईबी और रॉ के चीफ मौजूद हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
