सारा अहंकार आपके साथ ही शौचालय में बह गया, तिहाड़ जेल से सुकेश चंद्रशेखर का केजरीवाल को पत्र
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने एक बार फिर चिट्ठी लिखना शुरू कर दिया है। दिल्ली चुनाव के नतीजे सामने आने के तुरंत बाद ही उसने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व…
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने एक बार फिर चिट्ठी लिखना शुरू कर दिया है। दिल्ली चुनाव के नतीजे सामने आने के तुरंत बाद ही उसने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और चिट्ठी लिखी है। जिसमें उसने तंज कसते केजरीवाल और आप को दिल्ली में हार की बधाई दी है। सुकेश ने तंज कसते हुए लिखा कि आपका सारा अहंकार आपके साथ ही शौचालय में बह गया है।
सुकेश (Sukesh Chandrashekhar) ने लिखा कि सबसे पहले मैं आपको, मनीष जी और सत्येंद्र जी को अपनी सीटें हारने के लिए बधाई देता हूं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी भ्रष्ट पार्टी AAP सत्ता से बाहर हो गई।
पत्र में सुकेश (Sukesh Chandrashekhar) ने दावा किया कि उसने पहले ही चेतावनी दी थी कि केजरीवाल अपनी सीट गंवा देंगे और पार्टी सत्ता से बाहर हो जाएगी। सुकेश ने कहा अगर आपके पास मेरे पिछले पत्र सुरक्षित हैं तो कृपया उन्हें देखें। मैंने आपको 3, 6 और 8 महीने पहले चुनौती दी थी कि आप चुनाव हार जाएंगे। आज वही हुआ है।
‘आपको यमुना मैया का शाप लगा है…’, आतिशी पर एलजी ने कसा तंज
सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने तंज कसते हुए लिखा कि आपका सारा अहंकार आपके साथ ही शौचालय में बह गया है। दिल्ली की जनता ने आपको और आपकी दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी को सचमुच लात मार दी है। सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल को राजनीति से संन्यास लेने की नसीहत देते हुए कहा कि अगली बार पंजाब से भी APP का सफाया हो जाएगा।
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी के कई मामलों में तिहाड़ जेल में बंद है। इससे पहले भी वह केजरीवाल और AAP नेताओं के खिलाफ कई पत्र लिख चुका है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
