24 घण्टे ऑनलाइन

पैर में दर्द में अपनाये ये आसन उपचार

पैरों में दर्द (Leg Pain) या खिंचाव सम्भवत: एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जो विभिन्न कारणों से होती है। यह पैरों की उंगलियों, एड़ी, तलवे और टखने सहित पैरों में कहीं भी हो सकता हैं। जो लोग इस समस्या से पीड़ित हैं उन्हें…

24GhanteOnline
March 5, 2025
2 min read

पैरों में दर्द (Leg Pain) या खिंचाव सम्भवत: एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जो विभिन्न कारणों से होती है। यह पैरों की उंगलियों, एड़ी, तलवे और टखने सहित पैरों में कहीं भी हो सकता हैं। जो लोग इस समस्या से पीड़ित हैं उन्हें उपचार की सख्त आवश्यकता होती है। कुछ लोगों इसके उपचार के लिये दवाइयां लेना पड़ता हैं लेकिन इसके लिये नियमित दवाइयों का उपभोग अच्छा नहीं है। आप पेनकिलर दवाओं कि जगह पैरों में दर्द (Leg Pain) को दूर करने के लिए यहाँ दिए घरेलु उपचार को अपना सकते हैं।

# नीम के पत्तो को पानी में उबाले और इस पानी में थोड़ी फिटकरी भी मिक्स कर ले, जितना गर्म सहन हो सके उस पानी में अपने पैरो को 10 से 15 मिनट तक रखे।

# शरीर के किसी भी तरह के दर्द में योग द्वारा प्राकृतिक तरीके से आराम पाया जा सकता है। पैर दर्द के प्राकृतिक उपचार के रूप में योग और आसन एक प्रभावी उपाय हैं जो आपको लम्बे समय तक आराम प्रदान करते हैं। पैर दर्द के लिए सबसे पहला और सरल आसन पद्मासन है। यह पैरों के साथ पूरे शरीर को आराम प्रदान करता है। दर्द दूर करने के लिए पश्चिमोत्तनासन, दण्डासन, सेतुबन्धनासन और उत्तनासन आदि बहुत फायदेमंद होते हैं।

# सेंधा नमक एक और प्रभावी घरेलू उपाय है, जो पैरों के दर्द से से तत्काल राहत प्रदान करने में मदद करता है। गर्म पानी के एक टब में 2-3 बड़े चम्मच सेंधा नमक को मिलाकर, इसमें अपने पैरों को 10 से 15 मिनट के लिए डालें। फिर अपने पैरों को ड्राईनेस से बचाने के लिए उनपर मॉश्चराइजर लगाये।

# पिपरमेंट ऑयल या रोजमेरी ऑयल से पैरों की मालिश करें। वैसे लैवेंडर ऑयल भी मददगार होता है।

# हल्दी पाउडर, नीम्बू रस और नमक को मिलाकर एक चिकना लेप बनायें। इस लेप को प्रभावित क्षेत्र पर लगायें। यह आपको दर्द से तुरंत आराम देगा और पैरों के दर्द को खत्म भी करेगा।

# पैरों के दर्द (Leg Pain) को दूर करने में फुट मसाज बहुत कारगर होती है। टेनिस बॉल या रोलिंग पिन से आप फुट मसाज कर सकते हैं। इससे काफी राहत मिलती है।

# बर्फ या फ्रीज़िंग पैक को उस जगह पर लगायें जहाँ पर पैरों में दर्द है। बर्फ उस जगह को सुन्न करने के द्वारा आराम पहुंचाता है।


इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…