24 घण्टे ऑनलाइन

शशि थरूर को बड़ी जिम्मेदारी, केरल चुनाव में UDF कैंपेन का करेंगे नेतृत्व

केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Election) की राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में केरल चुनाव…

24GhanteOnline
January 30, 2026
2 min read

केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Election) की राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में केरल चुनाव (Kerala Election) के दौरान थरूर की क्या भूमिका रहेगी? इसकी जानकारी कांग्रेस विधायक और केरल विपक्ष के नेता वी.डी सतीशन ने दी है।

बता दें कि तिरुवनंतपुरम सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) व पार्टी आलाकमान के बीच गुरुवार को शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद सब कुछ सामान्य हो गया है। शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Party President Mallikarjun Kharge) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात के बाद खुशी जताई है। साथ ही चर्चा को बहुत अच्छा और सकारात्मक करार दिया। ऐसे में उन सभी अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया, जिसमें उनके पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। इस बीच अब केरल चुनाव में थरूर की भूमिका को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है।

केरल में विपक्ष के नेता का थरूर (Shashi Tharoor) पर बयान


तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने बताया कि वह कोच्चि में राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के साथ एक मीटिंग में भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शशि थरूर (Shashi Tharoor) केरल में चुनावों के लिए यूडीएफ कैंपेन (UDF Campaign) में सबसे आगे रहेंगे। वह चुनावों के लिए केरल में अधिक सक्रिय रहेंगे। सतीशन ने आगे कहा कि हम उन्हें राज्य की सभी 140 सीटों पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

जानें क्या बोले थरूर (Shashi Tharoor)?


वहीं दिल्ली से केरल पहुंचे शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं इसे एक सकारात्मक तरीके से देखता हूं कि सभी मुद्दों पर बहुत अच्छे माहौल में और मिलजुलकर बातचीत करने का मौका मिला, और यह किसी भी पार्टी के लिए बहुत जरूरी है। हम सब साथ काम करने वाले साथी हैं। ये मेरे दो नेता हैं, एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष और दूसरी तरफ संसद के मेरे अपने सदन, लोकसभा में विपक्ष के नेता। बहुत ही अच्छी और केंद्रीत बातचीत करने का मौका मिलना अच्छा रहा। हम सब मिलकर बहुत ही पॉजिटिव तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…