24 घण्टे ऑनलाइन

खाने का स्वाद को बढ़ाएगी ये भिंडी, सभी को आएगी पसंद

वीकेंड पर डिनर में सभी कुछ स्पेशल बनाने की चाहत रखते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए शाही भिंडी (Shahi Bhindi ) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगा। शाही भिंडी (Shahi Bhindi ) बनाने के…

24GhanteOnline
June 9, 2026
3 min read

वीकेंड पर डिनर में सभी कुछ स्पेशल बनाने की चाहत रखते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए शाही भिंडी (Shahi Bhindi ) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगा। शाही भिंडी (Shahi Bhindi ) बनाने के लिए कई तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है। घर में कोई मेहमान आता हैं तब भी इसे बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

शाही भिंडी (Shahi Bhindi ) बनाने की सामग्री

भिंडी - आधा किलो
टमाटर - 2
प्याज - 2
लहसुन कली - 4-5
अदरक टुकड़ा - 1
हरी मिर्च - 2
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
काजू - 5-6
बादाम - 5-6
तेजपत्ता - 1
दालचीनी - 1 टुकड़ा
क्रीम - 1 टी स्पून
दही - 1 टी स्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

शाही भिंडी (Shahi Bhindi ) बनाने की विधि

शाही भिंडी (Shahi Bhindi ) बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को काट लें। इसके बाद प्याज, टमाटर, हरी मिर्च के भी बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। अब एक बर्तन में थोड़ा सा पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।

जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें कटे हुए टमाटर, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, कटे काजू और बादाम डालकर उबालें। जब प्याज और टमाटर नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और सारे मिश्रण को एक बर्तन में निकालकर ठंडा कर लें। इसके बाद मिक्सर की मदद से इस मिश्रण को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।

अब एक कड़ाही में तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटी भिंडी डालकर हाफ फ्राई कर लें। इसके बाद एक बाउल में हाफ फ्राइड भिंडी निकालकर अलग रख दें।

अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डालें और उसमें तेजपत्ता और दालचीनी डालकर भूनें। इसके बाद तैयार किया प्याज, टमाटर का पेस्ट डालकर पकाएं। कुछ देर बाद ग्रेवी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, दही और स्वादानुसार नमक डालें और करछी से अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं।

कुछ मिनटों तक ग्रेवी को पकने दें। जरूरत के मुताबिक इसमें पानी मिलाएं। जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तो इसमें पहले से हाफ फ्राई कर रखी भिंडी को डालें और करछी से ग्रेवी के साथ अच्छे से मिक्स करें। अब कड़ाही को ढककर भिंडी को पकने दें। कुछ देर बाद इसमें क्रीम मिला दें और 1-2 मिनट और पकाएं फिर गैस बंद कर दें। आखिर में कसूरी मेथी और गरम मसाला डाल दें। आपकी स्वाद से भरपूर शाही भिंडी (Shahi Bhindi ) बनकर तैयार हो चुकी है। इसे पराठे, रोटी या नान के साथ खा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…