24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर! तप रही दिल्ली, इन राज्यों में भी यलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम की मार ने सबको बेहाल कर दिया है। सोमवार को यहां भीषण गर्मी (Heat) के साथ ही भी लू की स्थिति देखी गयी है। दिल्ली के रिज और आयानगर इलाके में अधिकतम तापमान 41 डिग्री…

24GhanteOnline
April 8, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम की मार ने सबको बेहाल कर दिया है। सोमवार को यहां भीषण गर्मी (Heat) के साथ ही भी लू की स्थिति देखी गयी है। दिल्ली के रिज और आयानगर इलाके में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दरअसल, अप्रैल में लंबे समय बाद इतनी गर्मी देखी गयी है। मौसम विज्ञान की माने तो 2022 के बाद अप्रैल में लू की स्थिति देखने को मिली है। इसके साथ के कई हिस्सों में भी भीषण गर्मी बढ़ सकती है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

IMD ने अगले दो दिनों के दौरान मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 8 और 9 अप्रैल को लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 और 9 अप्रैल को भी दिल्ली में लू की स्थिति बनी रह सकती है।

इन दोनों ही दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि तेज धूप और साफ आसमान की वजह से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जाएगी।

मौमस विभाग ने जारी किया अलर्ट


IMD ने इस हफ्ते उत्तर भारत में बढ़ते तापमान को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि उत्तरी और मध्य भारत के राज्य, जैसे-हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में अप्रैल में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए अभी से यलो अलर्ट जारी कर दिया है, जिसका मतलब है कि आम लोगों के लिए गर्मी बर्दाश्त करने वाली होगी, लेकिन बुजुर्गों, नवजात बच्चों और बीमारी से पीड़ित लोगों को इससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…