रॉबर्ट वाड्रा नहीं पहुंचे ED दफ्तर, हरियाणा जमीन घोटाले मामले में होनी है पूछताछ
कारोबारी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) को ईडी ने कथित हरियाणा जमीन घोटाले के मामले में समन किया, लेकिन रॉबर्ट वाडरा दफ्तर नहीं पहुंचे। उन्होंने ईडी को ईमेल लिख कर समय मांगा। वाड्रा…
कारोबारी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) को ईडी ने कथित हरियाणा जमीन घोटाले के मामले में समन किया, लेकिन रॉबर्ट वाडरा दफ्तर नहीं पहुंचे। उन्होंने ईडी को ईमेल लिख कर समय मांगा। वाड्रा ने तबियत खराब होने का हवाला दिया है। ईडी को मेल कर अगली तारीख पर पूछताछ में शामिल होने को कहा है।
वाड्रा को हरियाणा जमीन घोटाले में PMLA के तहत समन किया गया है। वाड्रा (Robert Vadra) ने ईडी को ईमेल लिख कर समय मांगा। रॉबर्ड वाड्रा आज ईडी दफ्तर नही जाएंगे। वाड्रा ने तबियत खराब होने का हवाला दिया है। ईडी को मेल कर अगली तारीख पर पूछताछ में शामिल होने को कहा है। इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है। पहले ही पूछताछ में वाड्रा ने आरोपों से और किसी भी तरह की गलत गतिविधि में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) पर क्या है आरोप?
संजय भंडारी के मामले में रॉबर्ट वाड्रा पर आरोप है। भंडारी साल 2016 में भारत से भाग गया था और फिलहाल वो यूनाइटेड किंगडम में रहता है, कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा का करीबी सहयोगी है। ईडी के आरोप के मुताबिक, संजय भंडारी के पास करोड़ो की अघोषित विदेशी आय और संपत्तियां हैं, जिनमें नंबर 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर, लंदन और 6 ग्रोसवेनर हिल कोर्ट, लंदन की संपत्तियां शामिल हैं।
ईडी ने आरोप लगाया, पीएमएलए के प्रावधानों के अनुसार ये संपत्तियां काली कमाई से अर्जित हैं और सीसी थंपी और सुमित चड्ढा को इनको छिपाने और उपयोग करने में शामिल पाया गया है। जांच में पाया गया कि थंपी रॉबर्ट वाड्रा का करीबी सहयोगी है। रॉबर्ट वाड्रा ने न सिर्फ सुमित चड्ढा के जरिए से लंदन के 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर में उपरोक्त संपत्ति का रेनोवेशन किया, बल्कि उसी में रहे भी।
ED ने पहले भी की पूछताछ
ईडी ने दावा किया, रॉबर्ट वाड्रा और थंपी ने फरीदाबाद में जमीन का एक बड़ा हिस्सा खरीदा और एक-दूसरे के साथ वित्तीय लेनदेन किया। इस मामले में वाड्रा से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है और उन्होंने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है। ED इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है, लेकिन उसमें वाड्रा बतौर आरोपी नहीं हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
