पैरों की सूजन से है परेशान, तो इन उपचारों से पाएं छुटकारा
आज कल पैरों में सूजन (Swelling of Feet) की समस्या ज्यादातर लोगों को है। ये समस्या आम है, लेकिन इसका घरेलू इलाज कैसे किया जाए, ये शायद ही कोई जनता हो। जानकारों की मानें तो पैरों में सूजन एडिमा की वजह से होती है। इस तरह…
आज कल पैरों में सूजन (Swelling of Feet) की समस्या ज्यादातर लोगों को है। ये समस्या आम है, लेकिन इसका घरेलू इलाज कैसे किया जाए, ये शायद ही कोई जनता हो। जानकारों की मानें तो पैरों में सूजन एडिमा की वजह से होती है। इस तरह की समस्या होने की कई वजहें हो सकती हैं। सूजन पैरों के अलावा किसी भी अंग में हो सकती है।
अगर सूजन की समस्या काफी समय से है, तो आपको इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि ये किसी खतरनाक बीमारी की ओर संकेत हो सकता है। जिसमें किडनी और दिल की बीमारी शामिल है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बतायेंगे कि सूजन से राहत पाने के लिए घरेलू उपचार क्या है, चलिए जानते हैं।आइस पैक का करें इस्तेमालआपके पैरों में सूजन है, तो आप घर में रखे आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिक चलने की वजह से होने वाली सूजन (Swelling of Feet) का इलाज आइस पैक बखूबी करता है। इससे पैरों का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।
ढेर सारा पानी पियें
पानी कम पीना शरीर की ज्यादातर बीमारियों का कारण बनता है।शरीर में पानी की कमी के कारण भी सूजन की समस्या होने लगती है। लेकिन ढेर सारा पानी पीने से सूजन को कम किया जा सकता है। अगर आपके पैरों या शरीर के किसी भी हिस्से में सोजन है तो दिन में लगभग 8 से 10 ग्लास पानी पीजिये। इससे शरीर हाईड्रेट रहेगा। क्योंकि हाईड्रेशन की कमी से शरीर में सूजन बढ़ने लगती है
नमक की मात्रा करें कम
सफ़ेद नमक मुख्य रूप से हर बिमारी की जड़ होता है। अगर आप सादे युक्त नमक का कम सेवन करेंगे तो पैरों की सूजन से आराम मिलेगा। साथ ही फैटी खाने से भी बचाव करें। पैरों में सूजन (Swelling of Feet) किसी को भी हो सकती है। लेकिन प्रेगनेंसी के समय महिलाओं के पैरों में अगर सूजन है तो हमारे बताये हुए घरेलू उपचार से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें। डॉक्टर इसमें आपकी अच्छी मदद कर सकता है।
सूजन (Swelling of Feet) को करें कम नींबू पानी
नींबू पानी से शरीर के टॉक्सिन्स के अलावा एक्स्ट्रा लिक्विड निकल बाहर निकल जाता है। जिससे पैरों की सूजन कम होने लगती है। इसलिए जानकार भी रोज नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं
ऊंचाई पर रखे पैर
पैरों में सूजन कम करनी है तो बैठते समय पैरों को ऊंचाई में रखें। जिससे सूजन से राहत मिलेगी। सूजन कम करने का एक और तरीका भी है, और वो है सीधे लेटकर पैरों को दिवार के सहारे ऊंचाई में रखें। कुछ देर बाद आप पैरों को नीचे रख सकते हैं। सूजन में काफी हद तक आराम मिलेगा।
धनिये के बीज को करें आहार में शामिल
धनिया एक गुणकारी खाद्य पदार्थ है, जो एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होता है। पैर में सूजन के उपचार के लिए यह एक कारगर विकल्प हो सकता है
अल्कोहल को कहे ना
शराब पीने से शरीर में हाईड्रेशन की कमी होने लगती है, जिससे सूजन होने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि, आपको सूजन ना हो तो शराब पीने से बचें।
सेंधा नमक को करें शामिल
शरीर की सूजन को कम करने के लिए आप अपने आहार में सेंधा नमक को शामिल करें। साथ ही हल्के से गर्म पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर उसमें अपने पैरों को भिगो लें। इससे आपको पैरों की सूजन में आराम मिलेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
