एक्शन मोड में रेखा गुप्ता, केजरीवाल सरकार की इन योजनाओं की होगी जांच
नई दिल्ली। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta) शपथ लेते ही एक्शन मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को…
नई दिल्ली। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta) शपथ लेते ही एक्शन मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की भी सेवाएं खत्म की गई हैं। ऐसे में बीते 24 घंटे में दिल्ली सरकार ने पांच बड़े फैसले लिए हैं।
दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह का कहना है कि उन्होंने आज अहम मीटिंग बुलाई है। स्वास्थ्य विभाग की हालत बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिकों की जांच की जाएगी। दवाइयों में कमी से लेकर डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन तक की जांच की जाएगी। अगर गड़बड़ मिली तो कार्रवाई की जाएगी। डीटीसी (DTC) की बसों का पूरा आकलन किया जाएगा। बताया गया है कि 40 फीसदी बसें डिपो में हैं। नई बसें नहीं खरीदी गई हैं। इन सबकी जांच होगी। इसके अलावा रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने कहा कि दिल्ली की बसों में महिलाओं का फ्री सफर जारी रहेगा। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा रहा है।
दिल्ली की पूर्व सरकार ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्ति किया था। उन्हें तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की भी सेवाएं खत्म कर दी गई हैं। हालांकि, मंत्री पद से हटते ही उनके निजी स्टाफ की सेवा खत्म हो जाती है। ऐसे में नए मंत्री अपना निजी स्टाफ नियुक्त करते हैं।
बता दें कि लगभग हफ्ते भर पहले सभी विभागों से पूर्व सरकार की ओर से कॉन्ट्रैक्ट और व्यक्तिगत स्टाफ की जानकारी मांगी गई थी। उन्हें मूल विभाग में लौटने को कहा गया है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा था कि बीजेपी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान योजना को लागू करने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह योजना पांच लाख के टॉपअप के साथ लागू की जाएगी जिसमें पांच लाख रुपये का टॉपअप दिल्ली सरकार देगी और पांच लाख रुपये केंद्र सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने के बाद इसे लागू किया जाएगा। वहीं, रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने लंबित पड़ी CAG रिपोर्ट पेश करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सीएजी रिपोर्ट को लेकर ऐसी 14 रिपोर्ट्स पेंडिंग हैं, जो पिछली सरकार ने पेश नहीं की। विधानसभा के पहले ही सत्र में इन रिपोर्ट्स को पेश किया जाएगा।
दरअसल चुनाव के दौरान बीजेपी ने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया था कि शराब नीति घोटाले से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा हुआ। भगवा पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली शराब घोटाले में AAP के कई नेताओं को रिश्वत मिली। बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) आज दोपहर 12:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी। वह दोपहर एक बजे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से और शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
