24 घण्टे ऑनलाइन

पप्पू यादव के प्रदर्शन पर रामगोपाल यादव नाराज, कहा- संतों का अपमान स्वीकार नहीं

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन को गलत बताया है।…

24GhanteOnline
August 3, 2026
2 min read
पप्पू यादव के प्रदर्शन पर रामगोपाल यादव नाराज, कहा- संतों का अपमान स्वीकार नहीं

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन को गलत बताया है। यादव ने कहा कि संतों का इससे कोई वास्ता नहीं है।

प्रो. यादव ने सोमवार को संसद परिसर में पत्रकारों के सवाल पर कहा, "सांसद पप्पू यादव का प्रदर्शन गलत था, क्योंकि राम मंदिर की चोरी से संतों का कोई वास्ता नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।" हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सपा राम मंदिर के दान से जुड़े कथित अनियमितता के मुद्दे को आगे भी उठाती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पुजारी का वेश धारण कर दान पेटी लेकर बैठे थे और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने उसमें पैसे डालने का अभिनय किया। बाद में पप्पू यादव ने पैसे अपनी जेब में रखकर यह संदेश देने की कोशिश की कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी हुई है।

इस दौरान सपा सांसद रुचि वीरा, अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद, सांसद धर्मेंद्र यादव और सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थीं, जबकि अन्य विपक्षी सांसद पीछे खड़े होकर देख रहे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…