24 घण्टे ऑनलाइन

राजमा है पौष्टिकता का खजाना, मिलता हैं सेहत को फायदा

भारतीय भोजन में आपको कई तरह की वैरायटी देखने को मिलती हैं जिसका एक मुख्य आहार हैं राजमा (Rajma) जिसे किडनी बीन्स भी कहा जाता है। चावल के साथ राजमा एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनता हैं जिसे बच्चे हो या बड़े सभी बहुत चाव से खाते…

24GhanteOnline
July 7, 2026
4 min read

भारतीय भोजन में आपको कई तरह की वैरायटी देखने को मिलती हैं जिसका एक मुख्य आहार हैं राजमा (Rajma) जिसे किडनी बीन्स भी कहा जाता है। चावल के साथ राजमा एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनता हैं जिसे बच्चे हो या बड़े सभी बहुत चाव से खाते हैं। यह राजमा स्वाद के साथ सेहत भी देने का काम करता हैं जो कि पोषक तत्वों का खजाना हैं। राजमा में कई विटामिन, कैल्शियम, कॉपर, लोहा, मैंगनीज, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जस्ता, ओमेगा-3 फैटी एसिड, ओमेगा-6 फैटी एसिड, कोलेन, पैंटोथेनिक एसिड, जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं। राजमा (Rajma)  खाने की सबसे अच्छी बात ये है कि ये शरीर के केवल किसी अंग विशेष को फायदा नहीं पहुंचाता है, ये पूरे शरीर का पोषण करता है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह राजमा (Rajma)  सेहत को फायदा पहुंचाता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

वजन कम करने में फायदेमंद

यदि आप राजमा (Rajma)  का सेवन करें तो इसमें मौजूद आहार फाइबर काफी देर तक आपकी भूख को दबाये रखता है। यही नहीं इसके साथ ही इसमें मौजूद कई कम वसा वाले तत्व भी इसे न्यूनतम कैलोरी वाला खाद्य पदार्थ बनाते हैं। इसलिए वजन कम करने वालो के लिए राजमा का सेवन लाभकारी हो सकता है।

शरीर को अंदर से साफ करे

राजमा खाने से शरीर के अंदर के सारे विषेले तत्व बाहर निकल जाते है, जब पेट पूरी तरह से साफ हो जाता है। ये सिरदर्द जैसी छोटी समस्या को हल कर देता है। साथ ही ये पाचन में भी मदद करता है, राजमा पेट में घुलनशील फाइबर बनाता है सो पाचन में सहायक है।

अस्थमा मरीजों के लिए फायदेमंद

राजमा में मौजूद ब्रोन्कोडायलेटरी बहुत प्रभावी होता है। वह फेफड़ों को मजबूत करता है और वायु मार्ग को सुगम बनाता है। शोध में भी सामने आया है कि मैग्नीशियम का स्तर कम होने पर अस्थमा से जल्दी प्रभावित होते हैं।

मस्तिष्क के लिए असरदार

राजमा (Rajma)  खाने से दिमाग को बहुत फायदा होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन 'के' पाया जाता है। जोकि नर्वस सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है। साथ ही ये विटामिन 'बी' का भी अच्छा स्त्रोत है, जोकि मस्तिष्क की कोशिकाओं के लिए बहुत जरूरी है। ये दिमाग को पोषित करने का काम करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

राजमा में मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो दिल की सेहत और हड्डियों के लिए लाभदायक है। राजमा के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। राजमा अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाने में भी मदद कर सकता है।

कैंसर का खतरा होगा कम

कई स्टडीज में यह देखने को मिला कि राजमा में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। 2015 की एक रिसर्च में बताया गया कि राजमा में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट आंत के कैंसर और कोलोन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। राजमा में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने में काफी मदद करते हैं। राजमा खाने के तरीके को सही से अपने दैनिक जीवन में शामिल किया जाए, तो यह बहुत लाभकारी होता है।

शरीर में ऊर्जा की मात्रा बढ़ाए

राजमा में मौजूद आयरन शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होने देता है। इससे हीमोग्लोबिन का लेवल भी बढ़ता है, जिससे आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं। राजमा में मौजूद प्रोटीन सेल्स का भी निर्माण करता है। शरीर की ताकत, ऊर्जा को बनाए रखने के लिए राजमा का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे बॉडी बिल्डिंग में भी मदद मिलती है।

कब्ज में राहत

कब्ज की समस्या के लिए भी राजमा (Rajma)  के पास हल है। इसमें मौजूद अघुलनशील आहार फाइबर मल को नर्म करता है जिससे मल आसानी से पारित हो जाता है। राजमा आँतो के कार्यों को अच्छे से करने के लिए सुनिश्चित करता है और कब्ज से राहत मिलती है।

उक्त रक्तचाप को करें कम

लोगों में हाइपरटेंशन की समस्या तेजी से बढ़ी है। राजमा में मैग्नीशियम, फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। यह रक्तचाप को सामान्य करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद मैग्नीशियम से माइग्रेन का दर्द भी कम होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…