हमें पूरी तरह से तबाह कर देगा यह..., राहुल गांधी ने संसद में उठाया अमेरिकी टैरिफ का मुद्दा
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार अपने कारोबारी साझेदार देशों को तगड़ा शॉक दिया है। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप एक चार्ट के साथ नजर आए। इसके साथ उन्होंने किस देश पर कितना टैरिफ लगाया गया है,…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार अपने कारोबारी साझेदार देशों को तगड़ा शॉक दिया है। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप एक चार्ट के साथ नजर आए। इसके साथ उन्होंने किस देश पर कितना टैरिफ लगाया गया है, इसका ऐलान कर दिया है। जिसके बाद दुनिया भर के शेयर मार्केटों में भू-चाल आ गया है। इस बीच भारतीय संसद में विपक्ष ने अमेरिका की ओर से लगाए टैरिफ का मुद्दा उठाया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इसको लेकर चिंता व्यक्त की।
विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा में एलएसी की स्थिति और अमेरिका के पारस्परिक टैरिफ का मुद्दा उठाया। उन्होंने एलएसी पर बोलते हुए कहा, “यथास्थिति बनी रहनी चाहिए और हमें अपनी ज़मीन वापस मिलनी चाहिए। मुझे यह भी पता चला है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने चीन को पत्र लिखा है। हमें यह बात अपने लोगों से नहीं बल्कि चीनी राजदूत से पता चल रही है जो यह बात कह रहे हैं। दूसरी तरफ, हमारे सहयोगी ने हम पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है। यह हमें पूरी तरह से तबाह कर देगा…भारत सरकार हमारी ज़मीन के बारे में क्या कर रही है और टैरिफ के मुद्दे पर आप क्या करेंगे।”
एलएसी के मुद्दे पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि अक्साई चिन किसकी सरकार में चीन के पास गया है। तब हिंदी चीनी भाई-भाई कहते रहे और आपकी पीठ में छुरा खोंपा गया। डोकलाम की घटना के समय कौन चीन के अधिकारियों के साथ चाइनीज सूप पी रहा था और सेना के जवान के साथ खड़े नहीं हुए। जिस संस्था ने चीन के अधिकारियों से पैसा लिया था, क्या राजीव गांधी फाउंडेशन ने पैसा नहीं लिया है.. क्यों लिया गया वो पैसा?’
यहां बंद होगी Ola, Uber और Rapido की सर्विस, हाई कोर्ट ने दिया आदेश
ठाकुर ने आगे कहा, ‘डोकलाम के समय में चीन को मुंह तोड़ जबाव दिया गया था और रक्षामंत्री के साथ साथ पीएम भी सीमा के जवानों के साथ खड़े थे।’ उन्होंने कहा, ‘हम कह सकते हैं कि एक इंच जमीन भी पीएम मोदी के समय में चीन के हाथ में नहीं गई है। इन लोगों को जवाब देना होगा कि राजीव फाउंडेशन ने पैसा क्यों लिया था?
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
