कांग्रेस के वोटर डिलीट किए जा रहे... राहुल गांधी ने पेश किए वोट डिलीट के सबूत और गवाह
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया है कि पूरे देश में कांग्रेस को वोट देने वाले मतदाताओं के नाम जानबूझकर सूची से हटाये जा रहे हैं और यह काम स्वचलित, विकेंद्रीकृत तथा बहुत…
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया है कि पूरे देश में कांग्रेस को वोट देने वाले मतदाताओं के नाम जानबूझकर सूची से हटाये जा रहे हैं और यह काम स्वचलित, विकेंद्रीकृत तथा बहुत रणनीतिक रूप से पूरे देश में किया जा रहा है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री गांधी (Rahul Gandhi) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर देश के लोकतंत्र को तबाह करने वाले लोगों को बचाने का आरोप लगाया और कहा कि जब शिकायत की जाती है तो उसकी कोई सुनवाई नहीं होती। इससे साफ है कि श्री ज्ञानेश कुमार आरोपियों को बचा रहे हैं और वोट चोरी की कार्रवाई को संरक्षण दे रहे हैं।
श्री गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रणनीति के तहत वोट काटे जा रहे हैं और कांग्रेस तथा विपक्षी दलों के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में कर्नाटक के अलंद का जिक्र किया और बताया कि वहां 6018 वोट काटे गये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन मतदाताओं के नाम काटे गये हैं, उनको पता ही नहीं है कि उनका नाम मतदाता सूची से कटा है। मतदाताओं के नाम हटाने का काम बहुत सलीके, व्यवस्थित और विकेंद्रीकृत तरीके से किया गया है।
इस मामले में उन्होंने कुछ मतदाताओं को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश किया, जिनमें से सूर्यकांत ने बताया कि उन्होंने कोई मत डिलीट ही नहीं किया है, जबकि उनके नाम से 12 मत महज 14 सेकंड में डिलीट किये गये हैं। उन्होंने बताया कि उनका वोट काटा गया है, जिसकी उन्हें जानकारी तक नहीं है। अपना वोट काटे जाने से वह हैरान हैं और जब इस मामले की शिकायत की जाती है, तो उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
श्री गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को मत देने वाले मतदाताओं को निशाना बनाया गया है। दलित और ओबीसी के मत काटे गये हैं। कांग्रेस के मतदाताओं का नाम जानबूझकर हटाया गया है, जिन लोगों का वोट हटाया गया, उनको इसकी जानकारी नहीं है और यह सारे वोट कर्नाटक के बाहर के मोबाइल नंबर से हुये हैं। उन्होंने कहा, “ सवाल है कि इस वोट को कौन और कहां से हटा रहा है। किसने और कैसे ओटीपी जनरेट कर वोट मिटाये हैं। कर्नाटक के अलंद में 6018 से ज्यादा वोट कैसे हटाये गये है। महज 14 मिनट में 12 वोट को डिलीट किया गया है और जिस व्यक्ति के नाम से यह काम हुआ है उसे इसकी खबर ही नहीं है।”
कांग्रेस नेता ने कहा की वोट हटाने का यह काम कर्नाटक में नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के राजवाड़ा में भी हुआ है। इसी तरह का काम महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हुआ है। इसमें नाम गलत होते हैं और पता तो होता ही नहीं है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
