24 घण्टे ऑनलाइन

राहुल गांधी इंदौर के लिए रवाना, दूषित जल से पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

इंदौर में दूषित जल से लोगों की मौतों और उल्टी-दस्त की फैली बीमारी को मुद्दा गरमाया हुआ है। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी…

24GhanteOnline
January 17, 2026
2 min read
राहुल गांधी इंदौर के लिए रवाना, दूषित जल से पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

इंदौर में दूषित जल से लोगों की मौतों और उल्टी-दस्त की फैली बीमारी को मुद्दा गरमाया हुआ है। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) शनिवार को इंदौर में पानी खराब होने से उल्टी और दस्त की बीमारी से प्रभावित परिवारों और मरीजों से मिलेंगे। राहुल दूषित जल से प्रभावित इलाके भागीरथपुरा के लोगों से मुलाक़ात कर जमीनी हालातों का जायजा लेंगे। इसके बाद वह बॉम्बे हॉस्पिटल का दौरा करेंगे, जहां पर दूषित जल से बीमार होने के बाद भर्ती हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जानेंगे।

इस दौरान विपक्ष के नेता उन परिवारों से भी मिलने वाले हैं, जिन्होंने अपनों को खो दिया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) का यह दौरा दूषित पानी से प्रभावित लोगों की स्थिति को समझने और उनकी आवाज़ को सामने लाने के लिए किया जा रहा है।

कथित तौर पर इंदौर में दूषित जल से 23 लोगों की मौत हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन का कहना है कि गंदे पानी से सिर्फ 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 लोगों की जान अन्य कारणों से गयी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…