24 घण्टे ऑनलाइन

सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष… पुतिन से मुलाकात नहीं होने पर राहुल गांधी भड़के

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 2 दिन के भारत दौरे पर आज गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनकी इस बहुप्रतिक्षित यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर लगी हुई है। दिल्ली में भी हलचल तेज हो गई है। इस बीच लोकसभा में नेता…

24GhanteOnline
December 4, 2025
2 min read

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 2 दिन के भारत दौरे पर आज गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनकी इस बहुप्रतिक्षित यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर लगी हुई है। दिल्ली में भी हलचल तेज हो गई है। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पुतिन के दिल्ली पहुंचने से पहले कहा कि सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष विदेशी प्रतिनिधियों से मिले। उन्होंने कहा कि विपक्ष भी देश का प्रतिनिधित्व करता है।

राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की संभावना पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संसद परिसर के बाहर कहा, “जो भी बाहर से आते हैं, उनकी नेता प्रतिपक्ष के साथ बैठक होती है, और यही देश की परंपरा रही है, लेकिन आजकल यह होता कि विदेशी गणमान्य व्यक्ति यहां आते हैं या जब मैं कहीं भी बाहर जाता हूं तो सरकार उनको सुझाव देती है कि नेता प्रतिपक्ष (LoP) से नहीं मिलना चाहिए, तो यह(सरकार) उनकी नीति है।”

उन्होंने (Rahul Gandhi) आगे कहा कि ये हर बार ऐसा करते हैं। संबंध तो सबके साथ है। हम भी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं सिर्फ सरकार ही प्रतिनिधित्व नहीं करती है। सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के लोग बाहर के लोगों से मिले।”

इसी तरह राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार को घेरते हुए कहा, “यह प्रोटोकॉल होता है कि कोई भी विदेशी गणमान्य व्यक्ति नेता प्रतिपक्ष से मिलते हैं, लेकिन अब इस प्रोटोकॉल का उल्टा होता है। इस सरकार की सभी नीतियां इसी आधार पर हैं। वो किसी और आवाज को उठने ही नहीं देना चाहते हैं और किसी और का पक्ष नहीं सुनना चाहते। वो प्रोटोकॉल को तोड़ रहे हैं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…