24 घण्टे ऑनलाइन

कसाव को फांसी दिलवाने वाले उज्जवल निकम जाएंगे राज्य सभा, राष्ट्रपति ने इन चार को किया मनोनीत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) ने राज्य सभा (Rajya Sabha) के लिए चार लोगों को मनोनीत किया है। इसमें भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला , इतिहासकार एवं शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन सरकारी वकील उज्ज्वल…

24GhanteOnline
July 13, 2025
2 min read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  (President Murmu) ने राज्य सभा (Rajya Sabha) के लिए चार लोगों को मनोनीत किया है। इसमें भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ,  इतिहासकार एवं शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन सरकारी वकील उज्ज्वल देवराव निकम, केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सी. सदानंदन मास्टर, इन सभी का नाम शामिल किया गया है। ये लोग  नामांकन पूर्व में नामित सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण खाली सीटों को मद्देनजर किए गए हैं।

राष्ट्रपति (President Murmu)  ने संविधान के अनुच्छेद 80(1)(क) के खंड (3) द्वारा उन्हें दी गई शक्तियों के अंतर्गत इन लोगों को राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए चुना है। भारत के राष्ट्रपति राज्यसभा के लिए 12 व्यक्तियों को मनोनीत कर सकते हैं। ये लोग कला, साहित्य और लोक सेवा के  क्षेत्रों में अपनी  कदम बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं ।

गृह मंत्रालय  ने दिया जानकारी

बता दें इसकी जानकारी गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना के माध्यम से यह घोषणा की। ये नामांकन पिछले मनोनीत सदस्यों की सेवानिवृत्ति से उत्पन्न रिक्त स्थान  को भरते हैं और इन्हें कानून, कूटनीति, समाज सेवा और ऐतिहासिक जैसे  क्षेत्र में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय योगदान के लिए सरकार की स्वीकृति के रूप में देखा जाता है।

पीएम मोदी ने सभी सदस्यों  को दी बधाई

सभी मोनोनीत सदस्यों  को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  बधाई दिया है। पीएम ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा उज्ज्वल निकम का विधि क्षेत्र और हमारे संविधान के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। वे न केवल एक सफल वकील रहे हैं, बल्कि महत्वपूर्ण मामलों में न्याय दिलाने में भी अग्रणी रहे हैं। अपने संपूर्ण कानूनी जीवन के दौरान, उन्होंने हमेशा संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करने और आम नागरिकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए काम किया है। यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। उनके संसदीय कार्यकाल के लिए मेरी सुभकामनाए ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…