24 घण्टे ऑनलाइन

सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें 'ब्राउन ब्रेड दही वड़ा'

सामग्री:- ब्राउन ब्रेड स्लाइस 8 दही 3/4 कप काला नमक 1/2 (आधा चम्मच) लाल मिर्च पावडर (1 छोटा चम्मच)म् जीरा पावडर (1 छोटा चम्मच) नमक स्वादनुसार छास 1/2 आधा दानेदार चीनी 1/4(एक चौथाई कप) हरी चटनी स्वादानुसार मीठी चटनी…

24GhanteOnline
February 17, 2026
1 min read

सामग्री:-

ब्राउन ब्रेड स्लाइस 8

दही 3/4 कप

काला नमक 1/2 (आधा चम्मच)

लाल मिर्च पावडर (1 छोटा चम्मच)म्

जीरा पावडर (1 छोटा चम्मच)

नमक स्वादनुसार

छास 1/2 आधा

दानेदार चीनी 1/4(एक चौथाई कप)

हरी चटनी स्वादानुसार

मीठी चटनी स्वादानुसार

ताज़े अनार के दाने स्वादानुसार

बनाने की विधि:-


*ब्रेड स्लाइसेस के किनारें काटकर निकाल दें और तोडक़र एक बाउल में रखें। उसमें डालें काला नमक, लाल मिर्च पावडर, जीरा पावडर, नमक, आधा कप छास और अच्छे से मसलें।

* अब बनाये हुये मिश्रण को समान हिस्सों में बाँटें और गोलों का आकार देकर हल्का सा दबायें। ये हैं वड़े।

* अब अलग-अलग सर्विंग प्लैटर में थोड़ा छास डालें और बनाये हुये वड़ों को रखें।

* फिर एक दूसरे बाउल में डालें दही और चीनी और तब तक फेंटें जब तक चीनी पिघल न जाये।

* फिर वड़ों (Dahi Vada) के ऊपर यह दही का मिश्रण डालें और साथ ही डालें हरी चटनी, मीठी चटनी और ऊपर से छिडक़ें लाल मिर्च पावडर और काला नमक और अनारदाने से सजायें और तुरंत परोसें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।