पतले लोगों के लिए ये सब्जी है खजाना, जाने इसके और फ़ायदे
आज हम आपको बताएँगे हर सब्जी में पाएँ जाने वाले आलू (Potato) के बारे में मजेदार और सेहत से भरी बातें, जिन्हें आप नहीं जानते होंगे। मेरे हिसाब से जिस रसोई में आलू नहीं हैं, वह रसोई समझो खाली हैं, क्योंकि आलू के बिना लगभग…
आज हम आपको बताएँगे हर सब्जी में पाएँ जाने वाले आलू (Potato) के बारे में मजेदार और सेहत से भरी बातें, जिन्हें आप नहीं जानते होंगे। मेरे हिसाब से जिस रसोई में आलू नहीं हैं, वह रसोई समझो खाली हैं, क्योंकि आलू के बिना लगभग हर सब्जी अधूरी हैं। आलू दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा खाने के लिए उगाई जाने वाली फसल है। आलू में विटामिन " C " , पोटेशियम , विटामिन " B 6 " प्रचुर मात्रा में होते है। इसके अलावा आलू (Potato) में मैग्नेशियम , फास्फोरस , आयरन और ज़िंक भी होता है। आलू से हमें कार्बोहाईड्रेट स्टार्च के रूप में मिलता है जिसका कुछ हिस्सा फाइबर की तरह काम करता है।
आइये जानते हैं आलू (Potato) के ओर भी गुण-
# सर्दी से ठंडी सूखी हवाओं से हाथों की त्वचा पर झुर्रियां पड़ने पर कच्चे आलू को पीसकर हाथों पर मलना गुणकारी हैं। नींबू का रस भी इसके लिए समान रूप से उपयोगी है। कच्चे आलू का रस पीने से दाद, फुन्सियां, गैस, स्नायुविक और मांसपेशियों के रोग दूर होते हैं।
# सबसे पहली बात हम वो बताएँगे, जो सभी जानते हैं आलू में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता हैं, अगर आपका शरीर दुबला-पतला हैं तो आलू आपके लिए खजाना हैं।
# बेरी-बेरी का सरलतम् सीधा-सादा अर्थ है-”चल नहीं सकता” इस रोग से जंघागत नाड़ियों में कमजोरी का लक्षण विशेष रूप से होता है। आलू पीसकर या दबाकर रस निकालें, एक चम्मच की मात्रा के हिसाब से प्रतिदिन चार बार पिलाएं। कच्चे आलू को चबाकर रस निगलने से भी यह लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
# कच्चा आलू साफ-स्वच्छ पत्थर पर घिसकर सुबह-शाम आंख में काजल की भांति लगाने से पांच से छ: वर्ष पुराना जाला और चार वर्ष तक का फूला तीन महीने में साफ हो जाता है।
# आलू में मैग्नीशियम होता हैं, जो हमारे रक्तचाप को सामान्य रखता हैं, इसीलिए आलू जरूर खाना चाहिए।
# आलू का रस दूध पीते बच्चों और बड़े बच्चों को पिलाने से वे मोटे-ताजे हो जाते हैं। आलू के रस में मधु मिलाकर भी पिला सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
