24 घण्टे ऑनलाइन

दिल्ली-NCR और उप्र में आज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

नई दिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी से राहत के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को तेज़ हवाओं और बारिश (Rain) ने तापमान में गिरावट ला दी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने…

24GhanteOnline
April 19, 2025
2 min read

नई दिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी से राहत के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को तेज़ हवाओं और बारिश (Rain) ने तापमान में गिरावट ला दी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में बिजली के साथ बारिश (Rain) और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।

उत्तर प्रदेश के लिए धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शाम के समय आकाश में बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की बारिश (Rain) या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है, जो 60 किमी प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है।

अधिकतम तापमान आज लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

19 और 20 अप्रैल के लिए मौसम का पूर्वानुमान


मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 19 और 20 अप्रैल को तेज़ हवाओं, बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश की संभावना है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों में छिटपुट ओलावृष्टि और मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश व पंजाब के ऊपर बने ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण की वजह से हो रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…