पीएम मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह पर भेजी चादर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की दी हुई चादर लेकर केंद्रीय मंंत्री किरेन रिजीजू दिल्ली स्थित निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे। पीएम मोदी हर साल की तरह इस साल भी अजमेर शरीफ स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की दी हुई चादर लेकर केंद्रीय मंंत्री किरेन रिजीजू दिल्ली स्थित निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे। पीएम मोदी हर साल की तरह इस साल भी अजमेर शरीफ स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर भेज रहे हैं। ऐसे में गुरुवार को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को ये चादर सौंपी गई। आज वे इस खास चादर को निजामुद्दीन स्थित हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर लेकर पहुंचे। इसके बाद इसे अजमेर दरगाह पर भेजा जाएगा।
सूफी फाउंडेशन के प्रमुख और अजमेर दरगाह (Ajmer Sharif Dargah) के गद्दी नशीं हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री (PM Modi ) द्वार चादर भेजने की परंपरा 1947 से चली आ रही है। लगातार 11वां मौका है, जब प्रधानमंत्री अजमेर दरगाह पर चादर भेज रहे हैं।
प्रधानमंत्री (PM Modi ) बनने के बाद से नरेंद्र मोदी लगातार दरगाह पर चादर भेजते आए हैं। उन्होंने गुरुवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 'उर्स' पर लोगों का अभिवादन किया और सभी के जीवन में खुशहाली और शांति की कामना की।
इमारत की छत से टकराया विमान, 2 की मौत; कई घायल
पिछले साल 812वें उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने ये खास चादर तत्कालीन अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख जमाल सिद्दीकी को सौंपी थी। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से भी पीएम ने मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर शेयर की थी।
चादर चढ़ाने की खासियत
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 813वां उर्स आने के साथ ही अजमेर दरगाह श्रद्धालुओं से भर जाता है। 28 दिसंबर से चल रहे उर्स के मौके पर देश-विदेश से हजारों की संख्या में ख्वाजा को मानने वाले लोग दरगाह पर पहुंचते हैं, और चादर चढ़ाकर अपनी मन्नतें मांगते हैं। यह पारंपरिक चादर, दरगाह शरीफ पर स्नेह और सम्मान का प्रतीक है और ख्वाजा गरीब नवाज से आशीर्वाद पाने का एक जरिया माना जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
