24 घण्टे ऑनलाइन

अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती, पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) को उनकी 101वीं जयंती पर दिल्ली में ‘सदैव अटल’ स्मारक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,…

24GhanteOnline
December 25, 2025
3 min read

आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) को उनकी 101वीं जयंती पर दिल्ली में ‘सदैव अटल’ स्मारक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था।

अटल बिहारी वाजपेयी को 3 बार प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था। उन्होंने 1977 से 1979 तक प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के मंत्रिमंडल में भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी काम किया था। उनका निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ था। उनकी जयंती के मौके पर तमाम नेताओं ने उन्हें याद किया है।

अटल जी जीवन देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा- मोदी (PM Modi ) 


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती पर आज दिल्ली में उनके स्मृति स्थल सदैव अटल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य मिला। जनसेवा और राष्ट्र सेवा को समर्पित उनका जीवन देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

अमित शाह ने ऐसे किया वाजपेयी को याद


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हे कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नमन करता हूं।

आगे लिखा कि अटल जी ने भाजपा की स्थापना से भारतीय राजनीति को देशहित और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखने वाला राजनीतिक विकल्प दिया। भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाना हो या सुशासन को चरितार्थ करना हो, उनके नेतृत्व में NDA सरकार ने विरासत व विज्ञान को एकसाथ आगे बढ़ाने का गवर्नेंस मॉडल देश के सामने रखा। अटल जी भारतीय राजनीति में लोकसेवा और संगठन शक्ति के ऐसे सशक्त हस्ताक्षर हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सुशासन मिसाल की अटल जी ने पेश- राजनाथ


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए नमन करता हूं। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन की श्रेष्ठ परंपराओं का प्रतीक रहा। अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने जवाबदेही, पारदर्शिता और समावेशी विकास पर आधारित सुशासन की ऐसी मिसाल पेश की, जो आज भी भारत को दिशा देती है।

‘राजनेता’ से ‘राष्ट्रनेता’ उनकी यशस्वी यात्रा- योगी


सीएम योगी ने लिखा कि सुशासन के शाश्वत आदर्श, सहजता एवं सहृदयता के प्रतीक, हमारे प्रेरणा पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं प्रदेश वासियों को ‘सुशासन दिवस’ की हार्दिक बधाई।

आगे लिखा कि ‘राजनेता’ से ‘राष्ट्रनेता’ तक उनकी यशस्वी यात्रा अभिनंदनीय है। उनके नीति में दूरदृष्टि थी, नेतृत्व में सेवा भाव था, निर्णयों में राजनीतिक कुशलता थी। मां भारती के मस्तक को ऊंचा करने एवं राष्ट्र की उन्नति में उन्होंने अपना जीवन अर्पित कर दिया, लोकतंत्र के प्रति उनकी अगाध आस्था, वंदनीय है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…