24 घण्टे ऑनलाइन

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के मौके पर गुरुवार को उनके समाधि स्थल राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी महात्मा…

24GhanteOnline
October 2, 2025
2 min read

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के मौके पर गुरुवार को उनके समाधि स्थल राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले श्री मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “गाँधी जयंती, प्रिय बापू के असाधारण जीवन को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिनके आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी। उन्होंने दिखाया कि कैसे साहस और सादगी महान परिवर्तन के साधन बन सकते हैं। वे सेवा और करुणा की शक्ति को लोगों को सशक्त बनाने के अनिवार्य साधन मानते थे। हम एक विकसित भारत के निर्माण के अपने अभियान में उनके बताए मार्ग पर चलते रहेंगे।”

मोदी (PM Modi) ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर उन्हें नमन किया और कहा कि उन्होंने ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प से चुनौतीपूर्ण समय में भी भारत को सशक्त बनाया।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “श्री लाल बहादुर शास्त्री जी एक असाधारण राजनेता थे जिनकी ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प ने चुनौतीपूर्ण समय में भी भारत को सशक्त बनाया। वे अनुकरणीय नेतृत्व, शक्ति और निर्णायक कार्रवाई के प्रतीक थे। 'जय जवान जय किसान' के उनके आह्वान ने हमारे लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई। वे हमें एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहते हैं।”

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 02 अक्टूबर 1904 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुगल सराय (अब) पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर) में हुआ था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…