24 घण्टे ऑनलाइन

IMD के150वें स्थापना दिवस पर PM मोदी ने लॉन्च किया ‘मिशन मौसम’

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इसे विश्व बंधुत्व के लिए काफी अहम बताया है। मिशन मौसम लॉन्च करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय…

24GhanteOnline
January 14, 2025
2 min read

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इसे विश्व बंधुत्व के लिए काफी अहम बताया है। मिशन मौसम लॉन्च करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग आज हमारे देश में आधुनिक साइंस और टेक्नोलॉजी की अहम पहचान बन चुका है। इस विभाग का दायित्व महज देश की सीमाओं के भीतर तक सीमित नहीं है। यह पूरे भारतीय उपमहाद्वीप और पूरी दुनिया में एक अहम सेतु बन चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि हमारे पड़ोस में जहां कहीं भी कोई आपदा आती है, तो भारत सबसे पहले मदद के लिए पहुंचता है। इससे विश्व में भारत को लेकर भरोसा भी बढ़ा है। दुनिया में विश्व बंधु के रूप में भारत की छवि पहले से और भी मजबूत हुई है।

मिशन मौसम की होगी अहम भूमिका


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि IMD ने न केवल करोड़ों भारतीयों की सेवा की है, बल्कि भारत की वैज्ञानिक यात्रा का भी प्रतीक बना है। उन्होंने कहा कि भारत एक क्लाइमेट स्मार्ट राष्ट्र बने, इसके लिए हमने मिशन मौसम भी लांच किया है। मिशन मौसम टिकाऊ भविष्य (sustainable future) और भविष्य की तैयारी (future readiness) को लेकर भारत की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

IMD विश्व बंधुत्व का भी प्रतीक- मोदी (PM Modi) 


इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मौसम संबंधी हमारी प्रगति के चलते हमारी आपदा प्रबंधन क्षमता पहले से और भी बेहतर हुई है, इसका लाभ पूरी दुनिया को मिल रहा है। आज हमारा आकस्मिक बाढ़ मार्गदर्शन सिस्टम नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका को भी सूचनाएं दे रहा है। हमारे पड़ोस में कहीं कोई आपदा आती है, तो भारत सबसे पहले मदद के लिए उपस्थित होता है। मदद करने की वजह से भी आज भारत को लेकर पड़ोसी मुल्कों में भरोसा बढ़ा है।

युवाओं में मौसम विज्ञान की बढ़ेगी रुचि


प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने बताया कि IMD की उपलब्धियों का उत्सव मनाने के लिए एक डाक टिकट और एक विशेष सिक्का भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि IMD ने युवाओं को 150 वर्षों की यात्रा से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड का भी आयोजन किया और हजारों छात्रों ने इसमें भाग लिया। इससे मौसम विज्ञान में उनकी रुचि और बढ़ेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…