24 घण्टे ऑनलाइन

पाक से तनाव के बीच पीएम आवास पर बड़ी बैठक

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के हर हमले का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इसके साथ ही पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है। इन सबके बीच भारत पाकिस्तान को मुंहतोड़…

24GhanteOnline
May 9, 2025
2 min read

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के हर हमले का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इसके साथ ही पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है। इन सबके बीच भारत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पाकिस्तान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच बड़ी बैठक की है।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजीत डोभाल, CDS और सभी सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बता दें कि, 8-9 मई की मध्य रात्रि को भारतीय ठिकानों को पाकिस्तान ने निशाना बनाने का प्रयास किया। भारत के सशस्त्र बलों की ओर से इसका करारा जवाब दिया गया। इसके साथ ही, पाकिस्तान के साथ संघर्ष अब काफी बढ़ गया है।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए लेह से सर क्रीक तक 36 स्थानों पर 300-400 ड्रोन भेजे और भारतीय सेना ने इन ड्रोन को मार गिराया।

विंग कमांडर ने कहा कि पाकिस्तानी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के 4 हवाई रक्षा स्थलों पर सशस्त्र ड्रोन दागे। इनमें से एक ड्रोन एडी रडार को नष्ट करने में सफल रहा।

Tags:pm modi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…