24 घण्टे ऑनलाइन

आने वाला साल सफलता और प्रगति से भरा हो..., पीएम मोदी ने नवरोज़ की दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली। दुनियाभर रहने वाले पारसी लोग आज यानी 20 मार्च को ‘नवरोज़’ (Navroz) त्योहार मना रहे हैं। इस मौके पर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को…

24GhanteOnline
March 20, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दुनियाभर रहने वाले पारसी लोग आज यानी 20 मार्च को ‘नवरोज़’ (Navroz) त्योहार मना रहे हैं। इस मौके पर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को पारसी त्योहार नवरोज़ की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नवरोज़ की शुभकामनाएं दीं हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘नवरोज़ मुबारक! यह विशेष दिन सभी के लिए ढेर सारी खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। आने वाला साल सफलता और प्रगति से भरा हो, और सद्भाव के बंधन मजबूत हों। आने वाले साल के लिए शुभकामनाएं!’


Navroz Mubarak!

May this special day bring abundance of happiness, prosperity and good health to all. May the coming year be marked by success and progress, and may the bonds of harmony be strengthened.

Wishing a joyful and fulfilling year ahead!


— Narendra Modi (@narendramodi) March 20, 2025

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लिखा, ‘नवरोज़ मुबारक! यह शुभ अवसर आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।’

RO-ARO प्री-2023 की परीक्षा की डेट की घोषणा, इतने घंटे का होगा एग्जाम


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘हमारे पारसी भाई-बहनों को नवरोज़ की हार्दिक शुभकामनाएं। यह शुभ अवसर सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशी का आशीर्वाद लेकर आए। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा, ‘नवरोज़ की शुभकामनाएँ। नव वर्ष शांति, खुशी और नवीनीकरण लेकर आए। नवरोज़ मुबारक!’

क्यों मनाया जाता है नवरोज


“नवरोज़ मुबारक” पारसी नववर्ष, जिसे नवरोज़ या जमशेदी नवरोज़ भी कहा जाता है, यह शुरुआत का प्रतीक है, जो वसंत विषुव के साथ होता है। ‘नवरोज़’ का अर्थ “नया दिन” है। यह पारसी समुदाय के लिए एक अहम त्योहार है, जो नए साल की शुरुआत, नवीनीकरण और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन, पाररसी लोग अपने घरों को सजाते हैं, पारंपरिक भोजन बनाते हैं, और दोस्तों और परिवार के साथ मिलते-जुलते हैं। यह परंपरा लगभग 3000 वर्ष पहले शुरू हुई थी और दुनिया भर के पारसी समुदाय द्वारा देखी जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…