पीएम मोदी ने नेपाल की नई प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को दी बधाई, पड़ोसी देश को दिया ये संदेश
नई दिल्ली। नेपाल में पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की (Sushila Karki) ने 12 सितंबर 2025 को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। जिसके बाद नेपाल को नया प्रधानमंत्री मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपनी…
नई दिल्ली। नेपाल में पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की (Sushila Karki) ने 12 सितंबर 2025 को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। जिसके बाद नेपाल को नया प्रधानमंत्री मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दीं हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने नेपाल में शांति और स्थिरता की आशा भी की।
पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा कि सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर बधाई। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।
नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर माननीय सुशीला कार्की जी को हार्दिक शुभकामनाएं। नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2025
सोशल मीडिया पर लगाए गए बैन के विरोध में शुरू हुए जेन-जी आंदोलनों ने धीरे-धीरे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े आंदोलन का रूप ले लिया। जिसने सीधे तौर पर ओली सरकार को निशाना बनाया। विरोध बढ़ने पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर तो छात्र थे। सैकड़ों लोग घायल हुए, जिससे देशभर में आक्रोश फैल गया। बढ़ते दबाव और जनविरोध के चलते ओली को इस्तीफा देना पड़ा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
