24 घण्टे ऑनलाइन

पीएम मोदी ने फोन पर खरगे से पूछी कुशलक्षेम, एक दिन पहले हुई थी सर्जरी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) से गुरुवार को फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। श्री मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया एक्स पर…

24GhanteOnline
October 2, 2025
2 min read

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) से गुरुवार को फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

श्री मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए बताया "खरगे जी से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनके निरंतर स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूँ।"

खरगे की हुई है पेसमेकर सर्जरी


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंगलवार को अचानक तबियत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने इसको लेकर बताया कि उनके पिता मल्लिकार्जुन खरगे की पेसमेकर सर्जरी हुई है। इसके साथ ही उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और लगातार सुधार हो रहा है।

प्रियांक खरगे ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें सांस लेने में समस्या के बाद पेसमेकर लगाने की सलाह दी थी। डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी हार्टबीट को स्थिर रखने के लिए पेसमेकर लगाना जरूरी है। मंत्री ने बताया कि इसके अलावा उन्हें कोई समस्या नहीं है। सर्जरी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सब कुछ ठीक और स्थिर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…