24 घण्टे ऑनलाइन

भारत ने लोकतंत्र पर दुनिया को जवाब दिया: CSPOC में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को 28वें CSPOC (कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रेसिडिंग ऑफिसर्स ऑफ कॉमनवेल्थ) संबोधित किया। ये चौथी बार है जब इसका आयोजन भारत में हो रहा है। इस साल की थीम संसदीय लोकतंत्र की…

24GhanteOnline
January 15, 2026
3 min read
भारत ने लोकतंत्र पर दुनिया को जवाब दिया: CSPOC में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को 28वें CSPOC (कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रेसिडिंग ऑफिसर्स ऑफ कॉमनवेल्थ) संबोधित किया। ये चौथी बार है जब इसका आयोजन भारत में हो रहा है। इस साल की थीम संसदीय लोकतंत्र की प्रभावी डिलीवरी है। पीएम मोदी ने कहा, आज के वैश्विक संदर्भ में बहुत प्रासंगिक है। जब भारत आजाद हुआ था, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस बात पर गंभीर संदेह था कि इतनी ज़्यादा विविधता वाले देश में लोकतंत्र टिक पाएगा या नहीं। भारत ने इन आशंकाओं को गलत साबित किया और अपनी विविधता को अपने लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत में बदल दिया। एक और आशंका यह थी कि अगर लोकतंत्र किसी तरह बच भी गया, तो भारत विकास के मामले में कुछ खास नहीं कर पाएगा।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि मैं सबका स्वागत करता हूं। जिस स्थान पर आप सभी बैठे हैं वो भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। गुलामी के आखिरी वर्षों में जब भारत की आजादी तय हो चुकी थी तब इसी सेंटल हॉल में भारत के संविधान की रचना के लिए संविधान सभा की बैठकें हुई। 75 सालों तक ये इमारत भारत की संसद रही। यहां अनेक चर्चाएं हुई, अनेक फैसले लिए गए। अब इसको संविधान सदन का नाम दिया गया है।

भारत दुनिया का सबसे बढ़ा वैक्सीन प्रोड्यूसर


पीएम (PM Modi) ने कहा कि संविधान सदन में सभी अतिथियों का आना भारत के लोकतंत्र के लिए बहुत अच्छा है। जब भारत आजाद हुआ था तब ये आशंका व्यक्त की गई कि इतनी डायवर्सिटी में भारत में लोकतंत्र टिक नहीं पाएगा। इसी डायवर्सिटी ने लोकतंत्र की ताकत बना दिया। भारत दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग मेजर इकॉनमी है। UPI दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम है। भारत दुनिया का सबसे बढ़ा वैक्सीन प्रोड्यूसर है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट अप इको सिस्टम है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा मिल्क प्रोड्यूसर है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में लोकतंत्र का अर्थ लास्ट माइल डिलीवरी है। हम लोककल्याण की भावना के साथ बिना किसी भेदभाव के काम कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले है। इन इंडिया डेमोक्रेसी डिलीवर्स। डेमोक्रेटिक स्पिरिट हमारे मन में है।

कोरोना में 150 से ज्यादा देशों को पहुंचाई मदद


पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा कि कुछ साल पहले पूरा विश्व कोरोना से जूझ रहा था। भारत में भी समस्या बहुत थी, लेकिन भारत ने 150 से ज्यादा देशों को वैक्सीन पहुंचाई। ये हमारा संस्कार है। ये संस्कार हमें हमारे लोकतंत्र ने दिए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया थी। महिलाओं की भागदारी भी ऐतिहासिक रही। राष्ट्रपति भी महिला है और दिल्ली की मुख्यमंत्री भी महिला हैं। भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वेद हजारों साल पुराने हैं। हम भगवान बुद्ध की धरती हैं। कॉमनवेल्थ की कुल जनसंख्या का 50प्रतिशत हिस्सा भारत में बसता है। हम सभी देशों के योगदान में ज्यादा से ज्यादा योगदान दें ऐसा प्रयास रहता है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज जब दुनिया परिवर्तन के दौर से गुजर रही है तब ग्लोबल साउथ के लिए भी नए रस्ते बनाने का दौर है। अपनी G20 की अध्यक्षता के समय ग्लोबल साउथ की समस्याओं को भी दुनिया के सामने रखा।

Tags:pm modi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…