24 घण्टे ऑनलाइन

ऑक्सीज़न लेवल को मेंटेन रखने के लिए डाइट में करें ये शामिल

इस समय सबसे ज्यादा जरूरी अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी पॉवर के साथ शरीर में ऑक्सीजन लेवल (Oxygen level ) को मेंटेन रखना है। थोड़ी सी ऐहतियात और हेल्थी डाइट के साथ आप भी ऐसा कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपके…

24GhanteOnline
November 5, 2025
2 min read

इस समय सबसे ज्यादा जरूरी अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी पॉवर के साथ शरीर में ऑक्सीजन लेवल (Oxygen level ) को मेंटेन रखना है।

थोड़ी सी ऐहतियात और हेल्थी डाइट के साथ आप भी ऐसा कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपके लिए लाए हैं ऐसी ही पांच खाने की चीजें जो न सिर्फ आपकी इम्युनिटी को मजबूत रखेंगी बल्कि आपके शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को भी सामान्य बनाए रखने में आपकी मदद करेंगी।

 दहीः


इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम दही का आता है। दही में प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम होते हैं। साथ ही दही में स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बैक्‍टीरिया भी मौजूद होते हैं। जानकारों का कहना है कि दही का नियमित सेवन शरीर में ऑक्सीजन की कमी को भी पूरा करने में मदद कर सकता है। माना जाता है कि दही को फल या मीठे के साथ खाना सबसे ज्यादा लाभप्रद रहता है।

कीवीः


कीवी में मौजूद विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट, पोटेशियम आदि शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। कीवी में जबरदस्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो वायरल संक्रमण से बचाने और ऑक्सीजन की पूर्ति करने में मदद कर सकता है। डेंगू जैसी बीमारियों में भी कीवी का सेवन सबसे ज्यादा सुझाया जाता है।

लहसुनः


लहसुन के आयुर्वेदिक गुणों से शायद ही कोई भारतीय अनजान हो। स्वाद बढ़ाने के साथ लहसुन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जानकार बताते हैं कि लहसुन के सेवन से शरीर में ऑक्‍सीजन के स्‍तर को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

 नींबूः


नींबू को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है। नींबू का नियमित सेवन इम्यूनिटी को मजबूत और ऑक्सीजन के लेवल को सामान्य रखने में मददगार रहता है। साथ ही यह एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक भी है जो त्वचा की जलन, मुँहासे के निशान के साथ-साथ ब्लैकहेड्स और झुर्रियों को भी कम करता है। नींबू को आप पानी, शरबत, अचार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

केलाः


केला लगभग प्रत्येक आयवर्ग की पहुंच में आने वाला फल है। केले का सेवन शरीर में ऑक्‍सीजन स्‍तर को बढ़ाने में इसलिए मददगार होता है, क्‍योंकि इसमें भरपूर मात्रा में अल्कालाइन मौजूद होता है। केले के सेवन से शरीर में ऑक्सीजन की कमी को दूर किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…