24 घण्टे ऑनलाइन

एक और वार! भारतीय बंदरगाहों पर पाक जहाजों की अब नो एंट्री, समुद्री व्यापार भी पूरी तरह से बंद

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत पड़ोसी दुश्मन मुल्क को घेरने के लिए लगातार सख्त फैसले ले रहा है। सबसे पहले सिंधु जल समझौते (Indus Water Treaty) को सस्पेंड किया और पाकिस्तानियों को देश…

24GhanteOnline
May 4, 2025
2 min read

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत पड़ोसी दुश्मन मुल्क को घेरने के लिए लगातार सख्त फैसले ले रहा है। सबसे पहले सिंधु जल समझौते (Indus Water Treaty) को सस्पेंड किया और पाकिस्तानियों को देश छोड़ने के लिए डेडलाइन दी गई थी। अब भारत ने पाकिस्तान से आयात-निर्यात (Import-Export) को पूरी तरह रोक दिया है और पाकिस्तानी जहाजों (Pakistani Ships) के लिए भारतीय बंदरगाहों (Indian Ports) पर नो एंट्री (No Entry) का बोर्ड लगा दिया गया है।

इसी तरह भारतीय शिप भी पाकिस्तानी बंदरगाहों (Pakistani Ports) पर नहीं जाएंगे। इसका मकसद भारतीय समुद्री परिसंपत्तियों, कार्गो और बंदरगाह अवसंरचना की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वह अपने तटीय क्षेत्रों और समुद्री परिवहन (Sea Transport) को हरहाल में सुरक्षित रखना चाहता है।

पाकिस्तानी पोत को इसलिए रोका


मर्चेंट शिपिंग अधिनियम, 1958 की धारा 411 के तहत भारत ने यह कदम उठाया है। यह अधिनियम भारत में वाणिज्यिक समुद्री गतिविधियों का नियमन करता है। धारा 411 में भारत सरकार को यह अधिकार है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक हित या रणनीतिक कारणों से किसी भी विदेशी पोत पर प्रतिबंध लगा सकती है। सरकार ने इसी अधिकार के तहत पाकिस्तानी जहाजों पर प्रतिबंध लगाया है और मकसद सुरक्षा है। यह कदम प्रत्यक्ष समुद्री जासूसी या आपराधिक गतिविधियों के खतरे को कम करने के लिए उठाया

दरअसल पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के मद्देनजर बंदरगाह, कंटेनर टर्मिनल, तेल टर्मिनल जैसी संवेदनशील जगहों पर बाहरी हस्तक्षेप की आशंका बढ़ी हुई है। यह कदम प्रत्यक्ष समुद्री जासूसी या आपराधिक गतिविधियों के खतरे को कम करने के लिए उठाया गया है।

भारत के एक्शन से घबराया PAK! आनन-फानन में बुलाया संसद का विशेष सत्र


इस फैसले के बाद अब कोई पाकिस्तानी पोत भारतीय जलसीमा में नहीं घुस पाएगा और भारतीय पोत पाकिस्तानी सीमा में नहीं जाएंगे। इसका नतीजा यह होगा कि दोनों देशों के बीच समुद्री व्यापार पूरी तरह बंद हो जाएगा। पाकिस्तान के समुद्री व्यापारिक मार्ग जो भारत के बंदरगाहों के जरिए संचालित होते थे, उन्हें अब वैकल्पिक मार्ग खोजने होंगे जो लंबे, महंगे साबित होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…