यूरिन का रंग बताता है आपकी सेहत के कई राज़
भागदौड़ भरी लाइफ स्टाइल की वजह से इंसान अपनी सेहत खराब कर लेता है, लेकिन क्या आप जानते है यूरिन (urine) भी आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताता है। यूरिन बॉडी के अपशिष्ट उत्पादों को निकालने का एक प्राकृतिक तरीका है।…
भागदौड़ भरी लाइफ स्टाइल की वजह से इंसान अपनी सेहत खराब कर लेता है, लेकिन क्या आप जानते है यूरिन (urine) भी आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताता है। यूरिन बॉडी के अपशिष्ट उत्पादों को निकालने का एक प्राकृतिक तरीका है।
इसका सामान्य रंग हल्के पीले से थोड़ा गहरा पीला हो सकता है लेकिन क्या आपको पता आप यूरिन के रंग से अपने स्वास्थ्य का हाल जान सकते है। अगर नहीं तो आज हम आपको यूरिन के कुछ रंग के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी मदद से आप अपनी सेहत का राज जान सकते है।
अगर आप यूरिन (Urine) के रंग में बदलाव की वजह नहीं समझ पा रहे है तो अपने डॉक्टर के पास जाकर सलाह लीजिए। इसका सही ढंग से उपचार करवाना चाहिए।
# हल्का पीला
यूरीन का रंग हल्का पीला होने का मतलब आपका स्वस्थ्य बिल्कुल सही है और आपका शरीर ठीक से काम कर रहा है।
# पीला
जब शरीर अच्छे से हाइड्रेटेड नहीं करता है तो यूरिन का रंग बदल कर पीला हो जाता है। इससे बचने के लिए तरल पदार्थ अधिक से अधिक मात्रा में लीजिए।
# गहरा पीला
आपको बता दें कि दवाईयों के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से यूरिन का रंग गहरा हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लीजिए, क्योंकि यह लीवर की समस्या भी हो सकती है।
# दूधिया सफेद
अगर यूरिन का रंग दूधिया सफेद हो गया है तो यह यूरीन इंफेक्शन या किडनी की पथरी की वजह से भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टरों से सलाह जरूर लीजिए।
# लाल या गुलाबी
जब आप खाने में कोई लाल रंग का खाना खाते है। तब यूरिन का रंग लाल या गुलाबी रंग में बदलता है। अगर आपने इस रंग के पदार्थ का सेवन नहीं किया। तब भी यूरिन इस रंग का आता है तो ऐसे में यूरीन से रक्त आने का संकेत होता है।
# नारंगी
यूरिन की समस्याओं को रोकने के लिए ली गई दवाईयों से यूरिन का रंग नारंगी हो सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
