मैं झुकूंगा नहीं… राज्य सभा में पुष्पा स्टाइल में बीजेपी पर गरजे मल्लिकार्जुन खरगे
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने गुरुवार को राज्यसभा में पुष्पा फिल्म का डायलॉग दोहराते हुए कहा कि वह झुकेंगे नहीं। बताते चलें कि खरगे वक्फ संशोधन बिल (Waqf Amendment Bill) पर चर्चा…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने गुरुवार को राज्यसभा में पुष्पा फिल्म का डायलॉग दोहराते हुए कहा कि वह झुकेंगे नहीं। बताते चलें कि खरगे वक्फ संशोधन बिल (Waqf Amendment Bill) पर चर्चा के दौरान बुधवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर (BJP MP Anurag Thakur) के तरफ से लगाए गए आरोपों पर पलटवार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने उन पर जो बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, अगर वे आरोप सही साबित होते हैं तो वह खुद इस्तीफा दे देंगे। खरगे ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने कल दूसरे सदन (लोकसभा) में मुझ पर जो आरोप लगाए, उनसे मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के ऐसे हथकंडों के आगे नहीं झुकेंगे।
खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि अगर भाजपा के लोग मुझे डराकर झुकाना चाहते हैं, तो मैं कभी नहीं झुकूंगा। मैं टूट जाऊंगा, लेकिन झुकूंगा नहीं। याद रखो, मैं डराने से डरने वाला नहीं। बता दें कि वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया था कि खरगे ने वक्फ की जमीन हड़पी है। इसी पर खरगे अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बयान के लिए भाजपा सांसद से माफी मांगने की भी मांग की है।
मेरा जीवन एक खुली किताब की तरह
उन्होंने (Mallikarjun Kharge) आगे कहा कि मेरा जीवन हमेशा एक खुली किताब की तरह रहा है। यह संघर्षों और लड़ाइयों से भरा रहा है। मैंने हमेशा सार्वजनिक जीवन में सर्वोच्च मूल्यों को बरकरार रखा है। राजनीति में लगभग 60 साल बिताने के बाद, मैं ऐसी उम्मीद नहीं कर सकता हूं। कल, अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में मुझ पर पूरी तरह से झूठे और निराधार आरोप लगाए। जब मेरे सहयोगियों ने उन्हें चुनौती दी, तो उन्हें अपनी टिप्पणी वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।”
CWC की बैठक में खरगे ने लगाई नेताओं की क्लास, राहुल गांधी को भी दे दी नसीहत
ऐसे लोगों को संसद में बैठने का अधिकार नहीं भाजपा सांसद के आरोपों से व्यथित खरगे (Mallikarjun Kharge) ने दावा किया कि अनुराग ठाकुर के आरोपों ने उनके राजनीतिक करियर पर बड़ा दाग लगा दिया है। उन्होंने अपनी आवाज तेज करते हुए कहा कि ऐसे पूर्व केंद्रीय मंत्री को संसद में बैठने का अधिकार नहीं है, अगर वह अपने आरोपों को साबित नहीं कर सकते। खरगे ने कहा, “उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। लेकिन अगर उनके आरोप साबित हो जाते हैं, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। अगर वह साबित कर देते हैं कि वक्फ की एक भी जमीन पर मेरा या मेरे बच्चों का कब्जा है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। मैं इन चीजों से नहीं डरता। मैं एक मजदूर का बेटा हूं।
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर किया था तीखा हमला
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ विधेयक के विरोध को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया और कहा कि प्रस्तावित विधेयक पार्टी की “तुष्टिकरण की राजनीति” के ताबूत में आखिरी कील का काम करेगा। ठाकुर ने कहा,कि वक्फ संशोधन विधेयक से स्पष्ट संदेश है कि देश में संविधान ही चलेगा। वक्फ बोर्ड का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए संपत्तियों का प्रबंधन करना था लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने राजनीतिक संरक्षण देते हुए इन्हें वोट बैंक का एटीएम बना दिया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
