24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं आलू की ये डिश, स्वाद ऐसा कि लोग पूछेंगे रेसिपी

आलू (Potato) से बनने वाली ये चीजें काफी टेस्टी हैं। लेकिन, खास बात ये है कि इन्हें बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके अलावा इन रेसिपी के लिए आपको ज्यादा सब्जियों और मसालों की भी जरुरत नहीं है। बस आपको कड़ाही…

24GhanteOnline
April 9, 2025
2 min read

आलू (Potato) से बनने वाली ये चीजें काफी टेस्टी हैं। लेकिन, खास बात ये है कि इन्हें बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके अलावा इन रेसिपी के लिए आपको ज्यादा सब्जियों और मसालों की भी जरुरत नहीं है। बस आपको कड़ाही चढ़ाकर झटझट इन रेसिपी को तैयार करना है। तो, आलू उबाल लें और फिर इन रेसिपी का इस्तेमाल करें।

बिना कड़ाही चढ़ाए झटझट बनाएं आलू (Potato) की ये 3 डिश


आलू रायता-Potato raita

आलू से बनने वाले इस रायते को बनाने के लिए आपको करना ये है कि उबले आलू लें और इसे मैश कर लें। फिर दही में प्याज, मिर्च और धनिया पत्ता काटकर मिलाएं और इसमें आलू मैश करके मिला लें। अब इस रायते का सेवन करें। ये रायता आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

आलू का चोखा-Potato chokha

बिना कड़ाही चढ़ाए आप आलू का चोखा आराम से बना सकते हैं। आपको करना ये है कि उबले आलू को मैश कर लें और फिर इसमें धनिया पत्ता मिला लें। ऊपर से हरा प्याज और मिर्च को बारीक-बारीक काटकर मिला लें। थोड़ा सा सरसों तेल, काला नमक और नमक मिलाएं। फिर इसका सेवन करें।

चीज पोटैटो बोल्स-Potato balls

चीज पोटैटो बोल्स बनाने के लिए, आलू को मैश कर लें और फिर इसमें मक्खन मिला लें। अब इसके ऊपर से लाल मिर्च और काली मिर्च को कूटकर मिला लें। थोड़ा सा काला नमक और नमक मिला लें। फिर इसके बोल्स तैयार करें और ओवन में इसे कुछ देर पकाएं। इसके बाद इसका सेवन करें। तो, आप घर बैठे आलू से बनने वाली इन रेसिपी को ट्राई करें। ये बनाने में तो आसान हैं ही बल्कि, इसमें तेल की मात्रा भी कम है जिस वजह से ये सबकी सेहत के लिए अच्छा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।