24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं प्याज वाली भिंडी, इसका जायका जीत लेगा सबका दिल

भिंडी की सब्जी को स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। भिंडी कई तरह से बनाई जाती है। किसी को भिंडी की सिंपल सब्जी पसंद होती है तो कोई भरवां भिंडी को प्राथमिकता देता है। कई जगहों पर ग्रेवी वाली भिंडी की डिमांड…

24GhanteOnline
July 8, 2025
2 min read

भिंडी की सब्जी को स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। भिंडी कई तरह से बनाई जाती है। किसी को भिंडी की सिंपल सब्जी पसंद होती है तो कोई भरवां भिंडी को प्राथमिकता देता है। कई जगहों पर ग्रेवी वाली भिंडी की डिमांड रहती है। आज हम आपको प्याज वाली भिंडी (Pyaj Wali Bhindi) के बारे में बताएंगे। इसे बनाना काफी आसान है। इसका जायका घर में छोटे-बड़े सब लोगों का दिल जीत लेता है। इसे बच्चों के लंच बॉक्स में भी रखा जा सकता है। इसे तैयार करने में ज्यादा जोर नहीं आता। घर में उपलब्ध मसालों से ही इसे आसानी से बनाया जा सकता है। आप इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त बना सकते हैं।

प्याज वाली भिंडी (Pyaj Wali Bhindi) बनाने की सामग्री


भिंडी – आधा किलो
प्याज – 2
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
तेल – 3 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

प्याज वाली भिंडी (Pyaj Wali Bhindi) बनाने की विधि


-सबसे पहले भिंडी को धोकर एक सूती कपड़े से अच्छी तरह से पोछ लें। इसके बाद भिंडी के एक-एक इंच के लंबे टुकड़े काट लें।
- अब प्याज लें और उसके भी पतले लंबे टुकड़े कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा डालकर कुछ सैकंड तक चटकाएं। इसके बाद कटा प्याज और कद्दूकस अदरक डालकर भूनें।
- प्याज और अदरक के मसाले को तब तक भूनें जब तक कि प्याज हल्का भूरा होकर मुलायम न हो जाए।
- इसके बाद इसमें भिंडी डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स करें और 1-2 मिनट तक पकने दें।
- इसके बाद इसें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें।
- अब कड़ाही को ढककर भिंडी की सब्जी को 4-5 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में भिंडी चलाते रहें।
- जब भिंडी एकदम नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें। तैयार है प्याज वाली भिंडी (Pyaj Wali Bhindi) ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।