24 घण्टे ऑनलाइन

मीठे में फटाफट बिना झंझट बनाएं रबड़ी

अब तक आपने दूध से बनी हुई रबड़ी खाई होगी। आज हम आपको एकदम अलग तरह की मखाने से तैयार हुई रबड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसे बनाने में न ही घंटो दूध को पकाना पड़ता है और न ही कोई खास झंझट होता है। मिनटों में बनकर…

24GhanteOnline
November 15, 2025
2 min read

अब तक आपने दूध से बनी हुई रबड़ी खाई होगी। आज हम आपको एकदम अलग तरह की मखाने से तैयार हुई रबड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसे बनाने में न ही घंटो दूध को पकाना पड़ता है और न ही कोई खास झंझट होता है। मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। मखाना की होने की वजह से हेल्दी भी होती है। तो चलिए फटाफट जानते है मखाने से बनकर तैयार होने वाली रबड़ी (Makhana Rabri) को बनाने की रेसिपी।

मखाना रबड़ी (Makhana Rabri)  के लिए ये है जरुरी सामान

मखाना – एक कप,
दूध – आधा लीटर,
खजूर – एक कप पीसा हुआ,
इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच,
घी – 1 छोटा चम्मच,
मिक्स ड्राई फ्रूट्स – 1 बड़ा चम्मच

मखाना रबड़ी (Makhana Rabri) बनाने का ये है तरीका

मखाना रबड़ी (Makhana Rabri) बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपर पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें 2 चम्मच घी डालकर 1 कप मखानों को डाल दें।मखानों को धीमी आंच पर कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक भूनें।

अब भूनें हुए मखाने को मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें। अब गैस पर एक गहरा पैन रखें और उसमें आधा लीटर दूध डालें और इसे मीडियम आंच पर कुछ देर तक उबलने दें।

जब दूध अच्छी तरह उबल जाए तब इसमें ग्राइंड किए हुए दरदरे मखाना और एक कप पिसा हुआ खजूर डालें और इन्हें 15 मिनट तक पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब इसमें इलायची पाउडर, और घी में भुने हुए मेवे डालें।

अब धीमी आंच पर इसको 5 मिनट तक पकाएं और लगातार हिलाते रहें। आपका मखाना रबड़ी (Makhana Rabri) तैयार है इसे प्लेट में गरमागरम सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।