24 घण्टे ऑनलाइन

आज नाश्ते में बनाएं चटपटा पराठा, इस रेसिपी से बनाएं

कुछ महिलाओं को शौक होता है हर वक्त कीचन में नए नए पकवानों को ट्राई करने का। परिवार को लोग भी घर में अलग अलग खाने की फरमाईश करते रहते हैं। ऐसे में आप लंच या डीनर में हमारी बताई चीज को ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको चिली…

24GhanteOnline
May 29, 2026
1 min read

कुछ महिलाओं को शौक होता है हर वक्त कीचन में नए नए पकवानों को ट्राई करने का। परिवार को लोग भी घर में अलग अलग खाने की फरमाईश करते रहते हैं। ऐसे में आप लंच या डीनर में हमारी बताई चीज को ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको चिली गार्लिक पराठा (Chili Garlic Paratha) बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

चिली गार्लिक पराठा (Chili Garlic Paratha) बनाने की सामग्री


आटा आधा कप,

नमक स्वादानुसार,

तेल आधा चम्मच,

हरी धनिया 1 चम्मच,

लहसुन 1 चम्मच,

हरी मिर्च 1,

लाल मिर्च आधा चम्मच,

चिली गार्लिक पराठा (Chili Garlic Paratha) बनाने का तरीका


चिली गार्लिक पराठा (Chili Garlic Paratha) बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा लें।

उसमें नमक, तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर के फाइन पेस्ट बना लें।

अब इमें लहसुन, हरी मिर्च , लाल मिर्च, हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

अब एक तवे को गर्म करें और चम्मच की मदद से इस पर पराठे के घोल को फैला दें।

तेल लगाकर पराठों को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें।

आपका चिली गार्लिक पराठा (Chili Garlic Paratha) बनकर तैयार है। इसे चटनी या अचार के साथ खाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।