24 घण्टे ऑनलाइन

इन लड्डू के सेवन से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल, देखें रेसिपी

आज हम आपको प्रोटीन रिच खजूर बादाम और मूंगफली का लड्डू (Laddus) बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। डेली दूध के साथ या ऐसे ही खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी तो दूर होगी है शरीर को शक्ति प्रदान करेगा। इसमें मौजूद खजूर और…

24GhanteOnline
May 21, 2026
2 min read

आज हम आपको प्रोटीन रिच खजूर बादाम और मूंगफली का लड्डू (Laddus) बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। डेली दूध के साथ या ऐसे ही खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी तो दूर होगी है शरीर को शक्ति प्रदान करेगा। इसमें मौजूद खजूर और बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो बाल की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में पायी जाती है, जो चेहरे की चमक बनाए रखने में सहायक होती है।

खजूर खाने से मेटाबोलिज्म और इम्यून सिस्टम दोनों बूस्ट होता है। साथ ही यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व समग्र शरीर के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पायी जाती है जो कब्ज की समस्या से निजात दिलाने सहायक है। खजूर हड्डी के रोग में भी बहुत फायदा पहुंचाती है. इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है और इंसुलिन बढ़ाने में भी मदद करता है।

खजूर बादाम के लड्डू (Laddus) बनाने के लिए सामग्री


बीज निकले हुए खजूर 1 कप
बादाम 1/4 कप
मूंगफली 2 कप
तिल 2 चम्मच
गुड़ 1 कप

खजूर बादाम के लड्डू (Laddus) बनाने का तरीका


खजूर बादाम के लड्डू (Laddus) बनाने के लिए सबसे पहले खजूर के अंदर से सारे बीज निकाल कर अलग बाउल में रख लें। 1 कप खजूर लें और उनको ग्राइंड कर लें। उनका पेस्ट तैयार करके बाउल में डालें। उसके बाद मूंगफली और बादाम को पीसकर पाउडर तैयार कर लें।

एक कढ़ाई में गुड़ डालकर मेल्ट कर लें और उसमें भुने तिल डालें।साथ ही बादाम और मूंगफली का पाउडर और गुड़ का पेस्ट डाल दें। इसे धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं।

जब मिश्रण तैयार हो जाए और उसमें से हल्की खुशबू आने लगे, तो मिश्रण के हल्का ठंडा होने के बाद छोटे छोटे लड्डू तैयार कर लें। तैयार हो चुकी लड्डू को तिल में रोल करें और उसपर बादाम लगाकर तैयार कर लें। इसे आप दूध के साथ खाएं या सुबह इसका सेवन करें। प्रोटीन से भरपूर ये लड्डू आपकी शरीर में प्रोटीन की जरुरत को पूरा करेंगे और शक्ति प्रदान करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…