24 घण्टे ऑनलाइन

एक साथ हों लोकसभा-विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने नई दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी रैली को संबोधित किया। पीएम रैली में एनसीसी कैडेट की भागीदारी महीने भर आयोजित होने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर…

24GhanteOnline
January 27, 2025
3 min read

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने नई दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी रैली को संबोधित किया। पीएम रैली में एनसीसी कैडेट की भागीदारी महीने भर आयोजित होने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 के सफल समापन का प्रतीक मानी जाती है। इस साल की एनसीसी पीएम रैली का विषय ‘युवा शक्ति, विकसित भारत’ है। पीएम ने एनसीसी रैली में एनसीसी को संबोधित करते हुए सभी कैडेटों को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पीएम ने वन नेशन वन इलेक्शन के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि बार-बार चुनाव से देश को नुकसान होता है।

पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को NCC दिवस के अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज यहां हमारे बीच 18 मित्र देशों के भी करीब 150 कैडेट्स भी मौजूद हैं, मैं इन सभी कैडेट्स का भी स्वागत करता हूं। गणतंत्र दिवस की परेड में सिलेक्ट होना अपने आप में ही उपलब्धि है। इस बार की परेड इसलिए भी खास थी, क्योंकि हमारे गणतंत्र ने 75 साल पूरे किए हैं। 75 वर्षों के गणतंत्र में भारत के संविधान ने हर समय देश को लोकतांत्रिक प्रेरणा दी, नागरिक कर्तव्यों का महत्व समझाया। इसी तरह NCC ने भी हर समय भारत के नौजवानों को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी और उन्हें अनुशासन का महत्व समझाया।

एक साथ हों लोकसभा-विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी (PM Modi)


पीएम (PM Modi) ने कहा कि आजादी के बाद काफी समय तक लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन फिर ये पैटर्न टूट गया। इसका देश को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। हर चुनाव में वोटिंग लिस्ट अपडेट होती है, बहुत सारे काम होते हैं और इसमें अक्सर हमारे टीचर्स की ड्यूटी लगती है, जिसकी वजह से पढ़ाई प्रभावित होती है। इसलिए देश में वन नेशन वन इलेक्शन पर डिबेट चल रही है, लोग अपने अपने विचार रख रहे हैं। भारत के युवाओं से मैं आग्रह करता हूं कि आप जहां भी हों, इस डिबेट को आगे बढ़ाएं और बड़ी मात्रा में इस डिबेट में हिस्सा लें क्योंकि ये आपके भविष्य से जुड़ा विषय है।

पीएम (PM Modi) ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका जैसा देश भी नए सरकार बनने की तारीख तय है। वहां हर 4 साल में चुनाव होता है। आपके अपने कॉलेज या स्कूल में भी STUDENT COUNCIL के चुनाव एक ही बार होते हैं। सोचिए हर महीने चुनाव होते रहें तो क्या UNIVERSITY में कॉलेज में पढ़ाई संभव होगी।

हमने बढ़ाया युवाओं का सामर्थ्य: पीएम मोदी (PM Modi)


प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि आप 21वीं सदी में भारत के विकास को दुनिया के विकास को निर्धारित करने वाले हैं। भारत के युवा सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि force for global good हैं। आज दुनिया इस बात को मान रही है। कोई भी व्यक्ति हो, या देश... उसका सामर्थ्य तब बढ़ता है, जब वह अनावश्यक बाधाओं से पार पा लेता है। मुझे संतोष है कि भारत में युवाओं के सामने रहीं अनेक बाधाओं को बीते 10 वर्षों में हमने हटाने का काम किया है। इससे युवाओं का सामर्थ्य बढ़ा है, देश का सामर्थ्य बढ़ा है।

उन्होंने ये भी कहा कि 2014 से पहले जब आपको प्रवेश, परीक्षा या किसी भी फॉर्म के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स को सत्यापित करवाना होता था तो आपको उन्हें एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित कराना पड़ता था। हमारी सरकार ने युवाओं के लिए इस कठिनाई को दूर किया और आप पर भरोसा किया, अब आप अपने डॉक्यूमेंट को सेल्फ प्रमाणित कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…