24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह रखें मटका, फ्रिज से भी ठंडा रहेगा इसका पानी

गर्मियां आ चुकी हैं और सभी को अब ठंडे पानी की जरूरत पड़ने लगी हैं। कई लोग तो फ्रिज में बोतल रखने लगे हैं और ठंडा पानी पीने लगे हैं। लेकिन फ्रिज का यह पानी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता हैं। इसलिए आपको अपने घर में…

24GhanteOnline
July 2, 2026
3 min read

गर्मियां आ चुकी हैं और सभी को अब ठंडे पानी की जरूरत पड़ने लगी हैं। कई लोग तो फ्रिज में बोतल रखने लगे हैं और ठंडा पानी पीने लगे हैं। लेकिन फ्रिज का यह पानी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता हैं। इसलिए आपको अपने घर में मटका (Matka) रखना चाहिए जिसका पानी ठंडा रहता हैं और यह नुकसान भी नहीं करता हैं।

मटके का तापमान घर के सामान्य तापमान से थोड़ा कम होता है। इस वजह से मटका (Matka) पानी को ठंडा रखता है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें ध्यान में रख मटका (Matka) रखा जाए तो इसका पानी फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा रहेगा। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

मटके (Matka) को खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बात

मटके (Matka) में पानी ठंडा रहे, इसके लिए आप पकी हुई मिट्टी का घड़ा लें। ध्यान रखें कि कच्ची मिट्टी से बने घड़े में पानी ठंडा नहीं रहता है। इसलिए जब भी मटका खरीदने जाएं तो एक बार उसे चेक कर लें कि क्या वह पक्की मिट्टी का है या नहीं। इसके लिए आप चाहें तो हाथों से बजा कर चेक कर सकते हैं। वहीं आपको समझ नहीं आ रहा तो अपने साथ किसी ऐसे व्यक्ति को ले जाएं तो इसकी जानकारी रखता हो। इन दिनों मार्केट में मटका कई तरह के उपलब्ध होते हैं, लेकिन पानी स्टोर करने के लिए सही नहीं होते।

इस्तेमाल में लेने से पहले धोएं

जब आप पहली बार मटका लेकर बाजार से आएं तो एक बार उसे ठंडे पानी में भिगो दें, लेकिन यह ध्यान रखें कि मटके के अंदर हाथ डाल कर उसे बिल्कुल ना धोएं।

मटके (Matka) के नीचे रखे मिट्टी से भरा सकोरा

आपके मटके (Matka) का पानी ठंडा रहे इसके लिए आप मटके को रखते समय उसके नीचे सकोरे में मिट्टी भरकर रख सकते हैं। सकोरा एक मिट्टी का बर्तन होता है, और सकोरे में रखी मिट्टी को समय-समय पर गिला करते रहे। ऐसा करने से आपके घड़े का पानी बिल्कुल ठंडा रहेगा।

सूती गीला कपड़ा इस्तेमाल करें

मिट्टी के खड़े में पानी ठंडा रहे, इसके लिए आप सूती कपड़ा लपेट कर रख सकती हैं। हालांकि, गर्मी काफी है, इसलिए कपड़ा तुरंत सूख जाएगा, ऐसे में उसे बार-बार गीला कर घड़े से लपेट दें। ऐसा करने से पानी ठंडा रहेगा। घड़े को लपेटने के लिए सूती कपड़े की लेंथ अच्छी होनी चाहिए क्योंकि इसे आपको दो बार लपेटना है। वहीं सूती कपड़ा अधिक मोटा नहीं होना चाहिए। इसके अलावा घड़ा खिड़की के सामने रखें, जहां से हवा आती हो। अगर खिड़की से धूप आती है तो घड़ा वहां न रखें, क्योंकि ऐसा करने से तेज धूप में पानी तुरंत गर्म हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…