RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा (JP Nadda) मंगलवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के 'संसद मार्च' के दौरान हुई झड़पों और पुलिस कार्रवाई में घायल हुए युवाओं का हालचाल जानने के लिए अचानक डॉ. राम…

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा (JP Nadda) मंगलवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के 'संसद मार्च' के दौरान हुई झड़पों और पुलिस कार्रवाई में घायल हुए युवाओं का हालचाल जानने के लिए अचानक डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल पहुंचे।
जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर मार्च करने के प्रयास के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई तीखी झड़प में कई छात्र व युवा घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में आरएमएल अस्पताल में 65 और लेडी हार्डिंग अस्पताल में 82 घायलों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश
जे.पी. नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर सीधे भर्ती घायल युवाओं से बातचीत की और उनका हाल जाना। इसके बाद उन्होंने आरएमएल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम के साथ एक विशेष बैठक कर उपचार की अद्यतन स्थिति (लाइव स्टेटस) की समीक्षा की।
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की टीम को निर्देशित किया कि सभी घायलों को बिना किसी लापरवाही के बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आरएमएल अस्पताल के बाद केंद्रीय मंत्री लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती अन्य घायलों का हालचाल लिया।
केजरीवाल ने भी जाना घायलों का हाल
इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आरएमएल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ-साथ ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और डॉक्टरों से उनके चल रहे इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त की।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
