ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य, जेपी नड्डा ने राहुल गाँधी पर बोला हमला
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की विदेश नीति का मजाक उड़ाने और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर है। इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी…

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की विदेश नीति का मजाक उड़ाने और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर है। इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है।
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है। कांग्रेस के लिए भी इससे दुख का क्या विषय होगा की उन्हें राहुल गांधी को अपना नेता मानना पड़ रहा है।"
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "राजनीति में मतभेद और असहमति अपनी जगह है, मगर राहुल गांधी जी की भाषा से अब उनके पालन-पोषण और संस्कारों पर प्रश्नचिह्न लगने लगा है। जिस परिवार की महिलाएं देश में उच्चतम पदों पर रहीं, ऐसे राहुल गांधी की ओर से एक महिला राष्ट्राध्यक्ष के बारे में ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है।"
सांसद गोपाल ठाकुर ने कहा, "राहुल गांधी की भाषा दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। देश के प्रधानमंत्री के लिए इस स्तर की भाषा का प्रयोग किसी भी सभ्य राजनीतिक संस्कृति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। यह भारत की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति की मर्यादा पर कलंक है।"
दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री की और कहा कि दूसरे नेताओं को गले लगाना विदेश नीति नहीं है। इसी बीच, राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाया तो जवाब में उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का नाम लिया था।
राहुल गांधी के गले लगाने पर संदीप दीक्षित ने कहा, "मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था।" बाद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस पर टिप्पणी की थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
