जयंत चौधरी ने क्रिप्टोकरेंसी में किया निवेश, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) और उनकी पत्नी चारु सिंह ने अपनी वार्षिक संपत्ति के खुलासे में क्रिप्टोकरेंसी में किए गए निवेश की जानकारी शेयर की है। ऐसा पहली बार हुआ है जब लगातार दूसरी बार किसी…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) और उनकी पत्नी चारु सिंह ने अपनी वार्षिक संपत्ति के खुलासे में क्रिप्टोकरेंसी में किए गए निवेश की जानकारी शेयर की है। ऐसा पहली बार हुआ है जब लगातार दूसरी बार किसी केंद्रीय मंत्री ने क्रिप्टो में निवेश की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च तक जयंत चौधरी ने लगभग 21 लाख और उनकी पत्नी चारु ने लगभग 22 लाख रुपये क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किए हैं।
केंद्रीय मंत्री (Jayant Chaudhary) और उनकी पत्नी ने क्रिप्टोकरेंसी में किए गए निवेश को अपनी व्यक्तिगत बचत बताई है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने किस तरह की क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया है।
पिछले साल भी क्रिप्टो निवेश की दी थी जानकारी
प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर हर साल एक वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट जारी होती है, जिसमें केंद्रीय मंत्रिपरिषद की संपत्ति और देनदारियों का लेखा-जोखा होता है। इस वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल जून 2024 में जयंत चौधरी और उनकी पत्नी ने क्रिप्टो निवेश की सूचना दी थी। उस समय जयंत ने 17.9 लाख रुपये और उनकी पत्नी ने 19 लाख रुपये निवेश की जानकारी दी थी, जो तब से 19% और 18% बढ़ चुके हैं।
एक समाचार पत्र को बताते हुए चौधरी (Jayant Chaudhary) कहते हैं कि क्रिप्टो में मेरा निवेश पुराना है, जिसे बस आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि जब मैंने इसमें निवेश किया था तो वह मेरी संपत्ति का केवल 2 से 3 प्रतिशत था और बहुत ही जोखिम भरा था।
जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) के पास कुल संपत्ति
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने अपनी कुल चल और अचल संपत्ति के बारे में खुलासा किया। मार्च 2025 तक जयंत ने अपनी कुल अचल संपत्ति 33.23 करोड़ रुपये और चल संपत्ति 14.51 करोड़ रुपये बताई है, जबकि उनकी पत्नी चारू सिंह के पास 2.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 9.54 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
