24 घण्टे ऑनलाइन

विदेश मंत्री के काफिले में शामिल हुई बुलेटप्रूफ गाड़ी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर (Jaishankar) की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। जयशंकर के काफिले में एक बुलेटप्रूफ गाड़ी को शामिल किया गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर में…

24GhanteOnline
May 14, 2025
2 min read

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर (Jaishankar) की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। जयशंकर के काफिले में एक बुलेटप्रूफ गाड़ी को शामिल किया गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर में विदेश मंत्री की अहम भूमिका रही। भारत और पाक के बीच तनाव चरम पर था उस समय जयशंकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मीटिंग कर रहे थे। मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

बुलेटप्रूफ कार में क्या-क्या होगा खास


जयशंकर (Jaishankar) को मिलने वाली बुलेटप्रूफ कार सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम है। इस गाड़ी में कांच काफी ज्यादा मोटा होता है और लैमिनेटेड भी होते हैं। इस कांंच से गोली अंदर नहीं जा सकती। इसके अलावा, यदि गाड़ी का टायर पंक्चर हो जाता है तो यह 50 से ज्यादा किलोमीटर तक चलने में सक्षम है। इसको सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है।

आवास और कार्यालय के बाहर बढ़ाए सुरक्षकर्मी


सूत्रों के अनुसार, जयशंकर (Jaishankar) के मामले में पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से खतरे का आकलन करने का आग्रह किया है। जिन उपायों पर विचार किया जा रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री के आवास और कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाना, उनके लिए एस्कॉर्ट कार और नया कॉल साइन लगाना शामिल है।

मानसून ने समय से पहले भारत में ली एंट्री, इन राज्यों में होगी तेज बारिश


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, उनके पास सीआरपीएफ की जेड श्रेणी की सुरक्षा है। इसमें मोबाइल सुरक्षा के लिए छह बंदूकधारी और आवास की सुरक्षा के लिए 10 अन्य बंदूकधारी होते हैं। इससे पहले, जेड प्लस सुरक्षा थी, जिसमें मोबाइल सुरक्षा के लिए 10 सुरक्षाकर्मी और आवास की सुरक्षा के लिए 10 अन्य सुरक्षाकर्मी होते थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…