24 घण्टे ऑनलाइन

इस्तीफे पर पुनर्विचार नहीं करेंगे जगदीप धनखड़, न देंगे फेयरवेल स्पीच

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने अपने इस्तीफे पर पुनर्विचार से साफ इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने परिवार से सलाह-मशविरा कर यह फैसला लिया और पूरी तरह से स्वास्थ्य कारणों की…

24GhanteOnline
July 22, 2025
2 min read

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने अपने इस्तीफे पर पुनर्विचार से साफ इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने परिवार से सलाह-मशविरा कर यह फैसला लिया और पूरी तरह से स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस्तीफा दिया है। आज वे राज्यसभा की चेयर पर नहीं दिखेंगे, और उन्होंने यह भी तय किया है कि वे फेयरवेल स्पीच नहीं देंगे।

जो हुआ है वो सामान्य नहीं : इमरान प्रतापगढ़ी


उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बहुत दुखद है और जो हुआ है वो सामान्य नहीं है। सरकार को इस पर खुलकर बात करनी चाहिए। उन्होंने इशारों में कहा कि ये सिर्फ स्वास्थ्य कारण नहीं हो सकते। प्रतापगढ़ी ने जेपी नड्डा के बयान को लेकर कहा, कि ऐसी बात केवल चेयर यानी सभापति ही कह सकते हैं, कोई और नहीं।

ये 1 अप्रैल नहीं है, मुझे यकीन करना पड़ेगा : कार्ति चिदंबरम


कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर हैरानी जताते हुए कहा, कि ये 1 अप्रैल नहीं है, मुझे यकीन करना पड़ेगा कि वाकई ये हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश को इस मामले में पारदर्शिता चाहिए। कार्ति ने स्वास्थ्य कारणों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति तो राजस्थान जाने वाले थे। ऐसे में सिर्फ बीमारी को वजह बताना संतोषजनक नहीं है।

सिर्फ स्वास्थ्य कारण इस्तीफे का कारण नहीं हो सकते : सांसद एनके प्रेमचंद्रन


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के अचानक इस्तीफे पर रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने संदेह जताया है। उन्होंने कहा, कि इसे मानना मुश्किल है कि इस्तीफा सिर्फ स्वास्थ्य कारणों से दिया गया है। प्रेमचंद्रन ने याद दिलाया कि धनखड़ ने ठीक एक दिन पहले ही पूरे सत्र की कार्यवाही को सहजता से संचालित किया था।

उन्होंने कहा कि सिर्फ स्वास्थ्य कारण इस्तीफे का कारण नहीं हो सकते, इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण या अन्य वजह हो सकती है। उनका बयान धनखड़ के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…