24 घण्टे ऑनलाइन

नेपाल के मौजूदा हालात पर भारत की नजर, MEA ने नागरिकों को सतर्क रहने की दी सलाह

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय (Indian Ministry of Foreign Affairs ) ने बयान जारी कर कहा कि हम सोमवार से नेपाल (Nepal) में हो रहे घटनाक्रम पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। कई युवाओं की जान जाने से बेहद दुखी हैं। हमारी…

24GhanteOnline
September 9, 2025
1 min read

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय (Indian Ministry of Foreign Affairs ) ने बयान जारी कर कहा कि हम सोमवार से नेपाल (Nepal) में हो रहे घटनाक्रम पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। कई युवाओं की जान जाने से बेहद दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ-साथ घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं।

विदेश मंत्रालय (Ministry of Foreign Affairs) ने कहा कि एक मित्र और पड़ोसी के रूप में, हम आशा करते हैं कि सभी संबंधित लोग संयम बरतेंगे और शांतिपूर्ण तरीकों और बातचीत के ज़रिए किसी भी मुद्दे का समाधान करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि हमने यह भी संज्ञान में लिया है कि अधिकारियों ने काठमांडू और नेपाल (Nepal) के कई अन्य शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। नेपाल में भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और नेपाली अधिकारियों के तरफ से जारी किए गए कदमों और दिशा—निर्देशों का पालन करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…