24 घण्टे ऑनलाइन

इंडियन नेवी ने अरब सागर में दिखाई ताकत, एंटी-शिप मिसाइलों का किया परीक्षण

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच खासा तनाव बना हुआ है। दोनों ओर सैन्य स्तर पर भी खासी हलचल देखी जा रही है। मैदानी इलाके के साथ ही समुद्री क्षेत्र में भी तनाव बना हुआ है। तनावपूर्ण माहौल के बीच…

24GhanteOnline
April 27, 2025
2 min read

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच खासा तनाव बना हुआ है। दोनों ओर सैन्य स्तर पर भी खासी हलचल देखी जा रही है। मैदानी इलाके के साथ ही समुद्री क्षेत्र में भी तनाव बना हुआ है। तनावपूर्ण माहौल के बीच भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने लंबी दूरी की मारक क्षमता की सफल टेस्टिंग कर पाकिस्तान को सख्त संदेश देने की कोशिश की है।

भारतीय नौसेना (Indian Navy) की ओर से पिछले कुछ दिनों में कई एंटी-शिप मिसाइल की सफलतापूर्वक टेस्टिंग की गई है, जिनका मकसद अपने युद्धपोतों, हथियार प्रणालियों और नौसैनिक जवानों की लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की क्षमता को परखना और मजबूत करना था।

हम समुद्री हितों के लिए तैयारः नौसेना (Indian Navy) 


भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने इस टेस्टिंग को लेकर कहा, “भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को फिर से प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की है। भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से अपने समुद्री हितों की रक्षा के लिए युद्ध को लेकर तैयार है। साथ ही हम विश्वसनीय और भविष्य के लिए भी तैयार हैं।”

इस टेस्टिंग के जरिए भारत ने यह साफ कर दिया है कि भारतीय नौसेना (Indian Navy) किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह “कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल और फ्यूचर रेडी” है।

पानी नहीं मिलेगा तो कहां छलांग मारेगा? छोड़िए बेवकूफ आदमी…, केंद्रीय मंत्री ने बिलावल भुट्टो को लताड़ा


भारतीय नौसेना (Indian Navy) की यह टेस्टिंग पाकिस्तान के लिए एक कड़ा संदेश भी है, खासकर ऐसे समय में जब नियंत्रण रेखा (LoC) और समुद्री सीमाओं पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारतीय नौसेना ने यह साफ भी कर दिया है कि भारत अपने समुद्री हितों की रक्षा के लिए “कहीं भी, कभी भी और किसी भी परिस्थिति में” जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है। हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए यह टेस्टिंग रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिसमें सभी पुरुष लोग शामिल थे और ज्यादातर पर्यटक ही थे। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अहम फैसले लिए और उस पर कई तरह की पाबंदी लगा दी गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…