24 घण्टे ऑनलाइन

माता शाकंभरी देवी हो सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम... सांसद इमरान मसूद ने की मांग

नई दिल्ली। देश भर में कई जगहों के नाम बदले गए हैं, इसके अलावा आज भी कई जगहों के नाम बदलने की मांग की जा रही है। इस बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) ने भी नाम बदलने की मांग लोकसभा में की है। मसूद ने कहा कि…

24GhanteOnline
March 18, 2025
2 min read

नई दिल्ली। देश भर में कई जगहों के नाम बदले गए हैं, इसके अलावा आज भी कई जगहों के नाम बदलने की मांग की जा रही है। इस बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) ने भी नाम बदलने की मांग लोकसभा में की है। मसूद ने कहा कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर माता शाकंभरी देवी किया जाना चाहिए।

होली खेलने के बाद चर्चाओं में आए इमरान मसूद (Imran Masood) ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम माता शाकंभरी देवी के नाम पर रखने की मांग लोकसभा में की है। राजनीतिक जानकार इस मांग को राजनीति और मसूद की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस सांसद इस मांग से हिंदू वोटरों को लुभाने की कोशिश में है।

यह मांगे भी की इमरान मसूद (Imran Masood) ने संसद में


कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सरकार से मांग की है कि सहारनपुर से इलाहाबाद करीब 700 किलोमीटर दूर है, जहां न्यायालय भी है, लेकिन वहां के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। ऐसे में एक ट्रेन चलाई जाए। सहारनपुर से लखनऊ के बीच अलीगढ़ होते हुए वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए, जिससे AMU में पढ़ने वाले छात्र भी इसका लाभ ले सकें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण


उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से रैपिड रेल मेरठ तक लाई गई है, इसलिए मेरा आग्रह है कि इसे सहारनपुर तक लाया जाए, जिससे दिल्ली पर काफी हद तक दबाव कम होगा। सहारनपुर एक ऐतिहासिक शहर है, वहां मां शाकुंभरी देवी का निवास है। मेरा आग्रह है कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम मां शाकुंभरी देवी के नाम पर कर दिया जाए।

इमरान मसूद का कहना है कि सहारनपुर स्टेशन का नाम माता शाकंभरी देवी के रखने के साथ उन्होंने देवबंद स्टेशन का नाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी स्टेशन करने की मांग की है। देवबंद वाली मांग करते हुए उनके माइक की आवास डाउन कर दी गई है। इमरान मसूद ने एक वीडियो और शेयर किया है, जिसमें वो देवबंद वाली मांग संसद में कर रहे है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…