हफ्ते में इतनी बार करें ब्लड शुगर की जांच
डायबिटीज(diabetes) के मरीजों को ज्यादा सावधान रहने और समय-समय पर ब्लड शुगर (blood sugar) की जांच करना जरूरी है। लेकिन शुगर (blood sugar) की जांच हफ्ते में कितनी बार और कैसे करनी चाहिए? हृदय रोग, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर…
डायबिटीज(diabetes) के मरीजों को ज्यादा सावधान रहने और समय-समय पर ब्लड शुगर (blood sugar) की जांच करना जरूरी है। लेकिन शुगर (blood sugar) की जांच हफ्ते में कितनी बार और कैसे करनी चाहिए?
हृदय रोग, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को कोरोना काल में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर डायबिटीज के मरीजों को पौष्टिक खानपान और वर्कआउट करपे की सलाह दी जाती है। मीठे पकवानों से परहेज के साथ ब्लड शुगर लेवल की भी जांच करनी चाहिए। ब्लड शुगर की जांच के लिए अस्पताल या क्लीनिक जाना ही जरूरी नहीं है। आप चाहें तो घर पर ही ब्लड शुगर की जांच कर सकते हैं।
ब्लड शुगर जांच के लिए आपका हाथ साफ रहना जरूरी है। डेटॉल या अन्य एंटीसेप्टिक से उस अंगुली को साफ कर लें, जिससे ब्लड शुगर जांच करनी है। अब ग्लूकोज मीटर को फिक्स करें और जांच उपकरण की मदद से अंगुली से ब्लड निकालें। यह ब्लड ग्लूकोमीटर पर लगाकर रखें। यह उपकरण कुछ ही देर में आपका ब्लड शुगर लेवल बता देगा।
डायबिटीज के मरीजों के मन में यह सवाल भी हो सकता है कि हफ्ते में आखिर कितनी बार ब्लड शुगर लेवल की जांच करें! डॉ. सिन्हा बताते हैं कि डायबिटीज की दवा लेने वाले मरीजों को सामान्यत: हफ्ते में दो बार जांच करनी चाहिए। वहीं, इंसुलिन थेरेपी लेने वाले मरीजों को दिन में दो बार ब्लड शुगर की जांच करनी चाहिए। डॉ. सिन्हा कहते हैं कि ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए खानपान में परहेज करना बहुत जरूरी होता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। कोरोना संबंधी सावधानियों को नजरअंदाज करना उनकी सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। साफ-सफाई, फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क का इस्तेमाल जैसे एहतियात उनके लिए अपेक्षाकृत ज्यादा जरूरी हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
