अनियमित माहवारी को दूर करने मे कारगर है ये दाल
आम दालों के नाम तो आपने सुने ही होंगे उनके अलावा कुछ अन्य दालें भी खाई जाती हैं। कुलथी भी ऐसी ही दाल है, जिसका नाम शायद आपने पहले कभी न सुना हो। चिकित्सा जगत में कुलथी की दाल को एक विशेष दर्जा प्राप्त है, क्योंकि इस पर…
आम दालों के नाम तो आपने सुने ही होंगे उनके अलावा कुछ अन्य दालें भी खाई जाती हैं। कुलथी भी ऐसी ही दाल है, जिसका नाम शायद आपने पहले कभी न सुना हो। चिकित्सा जगत में कुलथी की दाल को एक विशेष दर्जा प्राप्त है, क्योंकि इस पर किए गए अध्ययनों ने इसके कई औषधीय गुणों को उजागर किया है।
कुलथी का मतलब चना होता है। अंग्रेज़ी में कुलथी दाल हॉर्स ग्राम के नाम से जाना जाता है और पहले इसका इस्तेमाल इसके नाम के अनुसार ही किया जाता था। कुलथी दाल का उपयोग घोड़े, भेड़, बकरी आदि के खाने के तौर पर किया जाता था। लेकिन कई अध्ययन के बाद यह पाया गया है कि कुलथी दाल प्रोटीन से भरपूर होती है जो मनुष्य के लिए भी लाभदायक है। जैसे की ऊपर भी बताया गया है कि कुलथी दाल के फायदे भविष्य में बहुत पॉपुलर होने वाले हैं इसलिए इस दाल का उपयोग कुपोषण दूर करने के लिए भी किया जाता है।
अनियमित माहवारी (Periods)
अनियमित माहवारी (Periods) की परेशानी में भी कुलथी दाल के फायदे देखे जा सकते हैं। यूनानी चिकित्सा पद्धति में इलाज के लिए कुलथी दाल का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव अनियमित माहवारी जैसी स्थितियों पर भी दिख सकता है। हालांकि, इसे लेकर अधिक शोध किए जाने की आवश्यकता है।
कब्ज
कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी कुर्थी की दाल के फायदे देखे जा सकते हैं। जैसा कि हमने पहले बताया कि कुलथी की दाल फाइबर से समृद्ध होती है, जो कब्ज से निजात दिलाने का काम कर सकती है । फाइबर स्टूल को मुलायम बनाता है और मल त्याग की प्रक्रिया को सरल बना सकता है । ऐसे में कहा जा सकता है कि कब्ज की समस्या में कुल्थी की दाल के फायदे देखे जा सकते हैं।
पाचन के लिए
यहां भी फाइबर की भूमिका देखी जा सकती है। पेट के लिए जरूरी पोषक तत्वों में फाइबर प्रमुख है, जो पाचन क्रिया को सुचारू बनाने के साथ-साथ कब्ज जैसी दिक्कतों से भी छुटकारा दिला सकता है।
डायबिटीज
कुलथी दाल के फायदे डायबिटीज के लिए भी मौजूद हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी ने यह पाया है कि दिन में एक बार कुलथी दाल खाने से डायबिटीज में लाभ मिल सकता है। कुलथी दाल डाइट में शामिल करने से इंसुलिन कम रहता है जिससे शुगर लेवल अचानक से बढ़ता या कम नहीं होता है। डायबिटीज में कुलथी दाल डाइट में शामिल कर सकते हैं लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से सलाह जरूर लें
पथरी
कुलथी दाल के फायदे पथरी के इलाज के लिए लाभदायक माने जाते हैं। शरीर में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होने से पथरी होने के आसार बढ़ जाते हैं। यहां पर कुलथी की दाल के फायदे काम आते हैं। कुलथी दाल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कैल्शियम के जमाव को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह देखा गया है कि जिन लोगों को पथरी होती है वो लोग कुलथी के पानी का सेवन करते हैं जिसकी रेसिपी की जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं। कुलथी का पानी पथरी के लिए डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
स्वस्थ लिवर
कुलथी दाल में दो सेहतमंद कंपाउंड पाए जाते हैं- फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स। यह दोनों कंपाउंड लिवर को खतरनाक केमिकल से बचाकर रखते हैं और स्वस्थ तरीके से काम करने में मदद करते हैं।
सेहतमंद त्वचा
कुलथी दाल के फायदे त्वचा के लिए कई सारे हैं। कुलथी दाल के गुण त्वचा साफ और पोषण से भरपूर रखने में मदद करते हैं। त्वचा के लिए कुलथी दाल का इस्तेमाल इसे पीसकर त्वचा पर किया जा सकता है। ऐसा करने से डेढ सेल निकल जाते हैं जिससे त्वचा स्वस्थ और साफ हो जाती है। इसके साथ ही सनबर्न से भी बचाव मिलता है।
मजबूत बाल
कुलथी दाल के फायदे बालों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। कुलथी दाल खाने से बाल मजबूत बनते हैं। कुलथी का सेवन आप दाल, सूप या पानी के रूप में कर सकते हैं। कुलथी से बालों को जरूरी पौष्टिक आहार मिलते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
